नवरात्रि समापन पर जूही परम पुरवा में भव्य जवारे कार्यक्रम आयोजन सम्पन्न
कानपुर। पवित्र नवरात्रि के अंतिम दिन किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के जूही मंडल अंतर्गत परम पुरवा में पिछले 40 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार जवारे निकालने का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जवारे निकाले और पूजन के पश्चात मां बारह देवी मंदिर के लिए रवाना हुए।
इस धार्मिक आयोजन में जूही मंडल के पदाधिकारीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड 16 की पार्षद विद्या वर्मा ने मंच पर जूही मंडल के सभी पदाधिकारीयों का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंकर सेना अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा, नगर पार्षद राजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, मंडल उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष जसपाल भगत, मंडल महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई, मंडल महामंत्री मनीष गंगवानी, मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय, मंडल मंत्री मनोज पाल, वेद वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भक्ति और आस्था से परिपूर्ण बना दिया।

Post a Comment