सावधान! ध्यान दें, कहीं आपकी सब्सिडी का सिलेंडर कोई और तो नहीं डकार रहा? दिल्ली में हुआ बड़ा खेल
उपभोक्ता रंजीत डोगरा ने गैस सिलेंडर बुकिंग ऐप चेक किया तो हैरान रह गए. उनका सलाना का कोटा पूरा हो चुका था, जबकि उन्होंने एक साल में सिर्फ 6 ही सिलेंडर लिया था.Delhi LPG Cylinder Scam: हाल ही में अपनी गैस बुकिंग हिस्ट्री चेक की है? अगर नहीं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी. राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उपभोक्ताओं के हक के सिलेंडर उनकी जानकारी के बिना ही गायब किए जा रहे हैं. साल के 12 सिलेंडर का कोटा बुक दिखा रहा है, लेकिन उपभोक्ता के घर पहुंच रहे हैं सिर्फ आधे. आखिर कौन है इस गैस सिंडिकेट के पीछे? .webp)
बुक किया एक सिलेंडर, रिकॉर्ड में दो
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले रंजीत डोगरा के होश तब उड़ गए जब उन्होंने इंडियन ऑयल का मोबाइल ऐप इंस्टॉल किया. रंजीत का छोटा सा परिवार है पत्नी पत्नी और दो छोटे बच्चे. साल भर में सिर्फ 6 सिलेंडरों की खपत होती है, लेकिन जब उन्होंने अचानक ऐप इंस्टाल करके ऐप पर अपनी 'बुकिंग हिस्ट्री' देखी, तो कहानी कुछ और ही बयां कर रही थी उनकी पहली बुकिंग 17 अक्टूबर उपभोक्ता द्वारा की गई और फर्जी बुकिंग 24 अक्टूबर (बिना जानकारी के की गई इसी तरह अगली बुकिंग 11 नवंबर उनके द्वारा कि गई फिर फर्जी बुकिंग 24 नवंबर को बिना जानकारी के की गई.
कहां गया दूसरा सिलेंडर
यानी महीने में सिलेंडर एक आया, लेकिन रिकॉर्ड में दो दर्ज हो गए. रंजीत डोगरा का आरोप है कि उनकी बिना अनुमति और बिना ओटीपी (OTP) के ये बुकिंग कैसे हुई ? और सबसे बड़ा सवाल वह दूसरा सिलेंडर गया कहां?
बुक किया 6 सिलेंडर, हिस्ट्री में 12 दिखा
पीड़ित रंजीत डोगरा, 'हमने जब ऐप पर चेक किया तो पता चला कि हमारा कोटा पूरा हो चुका है. हम तो साल में 6 ही सिलेंडर लेते हैं, लेकिन हिस्ट्री में 12 दिखा रहा है. अक्टूबर और नवंबर में तो हद ही हो गई, एक ही महीने में दो-दो बार बुकिंग दिखाई गई है, जबकि हमारे पास सिर्फ एक सिलेंडर आया. यह सीधा-सीधा फ्रॉड है.'

Post a Comment