युवा कायस्थ महासभा द्वारा मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

युवा कायस्थ महासभा द्वारा मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

युवा कायस्थ महासभा द्वारा मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
कानपुर। युवा कायस्थ महासभा, गोविंद नगर के तत्वावधान में आज दिनांक 22 मार्च 2026 को श्री चित्रगुप्त धर्मशाला, गोविंद नगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कानपुर नगर निगम के मनोनीत पार्षदों के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के संचालक एवं पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव को पार्षद पद पर मनोनीत किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से कायस्थ समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।

युवा कायस्थ महासभा द्वारा मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
समारोह में अन्य मनोनीत पार्षदों — नीतू सिंह सरदार, विजय सिंह सेंगर, सुभाष गौड़, रमेश वाल्मीकि, विजय पटेल, आदित्य शुक्ला, दिनेश बाबा, निधि बाजपेई एवं कमला साहू — का भी फूल-मालाओं और पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

संघ के प्रांत संचालक भवानी भीख जी ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि राजेश श्रीवास्तव वर्ष 1982 से संघ के सक्रिय स्वयंसेवक रहे हैं और लंबे समय से जनसेवा में समर्पित हैं। इससे पूर्व वे निराला नगर के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें अनुभव निगम की सरगम म्यूजिक ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों का सभी ने आनंद लिया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने राजेश श्रीवास्तव को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रदीप निगम द्वारा किया गया।

समारोह के अंत में अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने राजेश श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, राजेश कुमार निगम, जितेंद्र चतुर्वेदी, प्रदीप निगम, अनिल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, डी.के. निगम, दीपक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आतेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं राजेश श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

✍️ राजेश निगम की खास रिपोर्ट


This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.