जूही मंडल में धूमधाम से मनाया गया मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी का जन्मदिन

जूही मंडल में धूमधाम से मनाया गया मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी का जन्मदिन

जूही मंडल में धूमधाम से मनाया गया मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी का जन्मदिन
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जूही मंडल में आज मंडल उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान के कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्र होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने राजीव अवस्थी को पटका एवं फूलमालाएं पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी अवस्थी, मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, मंडल उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, मंडल महामंत्री मनीष गंगवानी, दिव्यांशु बाजपेई, मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय, राधाकांत मिश्रा, लव सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने राजीव अवस्थी के संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।

डॉ समरदीप पाण्डेय

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.