*|| 🕉️ ||*
*🌞सुप्रभातम🌞*
*आज का पञ्चांग*
*दिनांक:- 04/07/2026, शनिवार
📜««« *आज का पञ्चांग* »»»📜
कलियुगाब्द...........................5128
विक्रम संवत्........................2083
शक संवत्............................1948
मास...................................आषाढ़
पक्ष......................................कृष्ण
तिथी...................................चतुर्थी
दोप 12.37 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि................................उत्तरायण
सूर्योदय...........प्रातः 05.46.50 पर
सूर्यास्त.............संध्या 07.16.43 पर
सूर्य राशि..............................मिथुन
चन्द्र राशि..............................कुम्भ
गुरु राशी................................कर्क
नक्षत्र..................................धनिष्ठा
दोप 01.32 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग.....................................प्रीती
दोप 04.57 पर्यंत पश्चात आयुष्मान
करण..................................बालव
दोप 12.37 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु...........................(शचि) ग्रीष्म
दिन.................................शनिवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
04 जुलाई सन 2026 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक..........................4
🔯 शुभ रंग.........................नीला
⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.04 से 12.57 तक ।
👁🗨 *राहुकाल :-*
प्रात: 09.10 से 10.50 तक ।
🌞 *उदय लग्न मुहूर्त -*
*मिथुन*
04:30:48 06:44:31
*कर्क*
06:44:31 09:00:41
*सिंह*
09:00:41 11:12:30
*कन्या*
11:12:30 13:23:09
*तुला*
13:23:09 15:37:47
*वृश्चिक*
15:37:47 17:53:57
*धनु*
17:53:57 19:59:33
*मकर*
19:59:33 21:46:38
*कुम्भ*
21:46:38 23:20:11
*मीन*
23:20:11 24:51:23
*मेष*
24:51:23 26:32:08
*वृषभ*
26:32:08 28:30:48
🚦 *दिशाशूल :-*
पूर्व दिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 07.29 से 09.09 तक शुभ
दोप. 12.30 से 02.10 तक चर
दोप. 02.10 से 03.50 तक लाभ
दोप. 03.50 से 05.30 तक अमृत
संध्या 07.10 से 08.30 तक लाभ
रात्रि 09.50 से 11.10 तक शुभ ।
💮 *आज का मंत्र :-*
।। ॐ महावीराय नम: ।।
📢 *संस्कृत सुभाषितानि -*
*श्रीमद्भगवतगीता (सप्तदशोऽध्यायः - श्रद्धात्रयविभागयोगः) -*
यजन्ते सात्त्विका देवान्- यक्षरक्षांसि राजसाः ।
प्रेतान्भूतगणांश्चान्ये यजन्ते तामसा जनाः ॥१७- ४॥
अर्थात:
सात्त्विक पुरुष देवों को पूजते हैं, राजस पुरुष यक्ष और राक्षसों को तथा अन्य जो तामस मनुष्य हैं, वे प्रेत और भूतगणों को पूजते हैं॥4॥
🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*खुशी के लिए सात योग -*
*7. चक्रासन -*
इससे तनाव को दूर करने और शरीर को सक्रिय करने में मदद मिलती है। यह आसन भी आपके पैरों, पेट, नितंब, रीढ़, कंधे के ब्लेड, ग्ल्यूट्स, हैमस्ट्रिंग्स, निचले हिस्से, कलाई और बाहों को ताकत देता है। यह बांझपन, अस्थमा, और ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज करता है। चक्रासन करने से सांस के रोग भी दूर होते हैं, यह आंखों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
⚜ *आज का राशिफल :-*
🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें।
🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
निवेश शुभ रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं।
👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है।
🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी।
🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
👩🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। फालतू बातों पर ध्यान न दें।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी।
🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।
🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।
🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।
☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

Post a Comment