बारिश में दाद, खाज और फंगल इन्फेक्शन से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें बचाव
बारिश में स्किन पर नमी की वजह से फंगल इंफेक्शन होता है. आप भी बारिश में दाद, खाज और फंगल इंफेक्शन से परेशान रहते हैं तो इससे बचने के कुछ अचूक उपाय हम यहां बता रहे हैं.बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन यही मौसम दाद, खाज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ा देता है. गीले कपड़े, पसीना और त्वचा पर जमा नमी फंगस के लिए आदर्श माहौल बनाते हैं. अगर आप भी मानसून में बार-बार स्किन इन्फेक्शन से परेशान रहते हैं, तो ये 6 आसान आदतें आपकी त्वचा को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं.
मानसून के दौरान फंगल इन्फेक्शन क्यों फैलते हैं?
फंगस गर्म और नमी वाले माहौल में पनपते हैं. मानसून के दौरान, कपड़ों, जूतों और त्वचा की सिलवटों में नमी जमा हो जाती है, खासकर तब जब लोग लंबे समय तक गीले कपड़े पहने रहते हैं या खुद को ठीक से नहीं सुखाते. इस वजह से, फंगल स्पोर्स बढ़ते और फैलते हैं.
फंगल स्किन डिजीज सिर्फ मामूली खुजली नहीं है. हालिया वैश्विक विश्लेषण बताता है कि इसके करोड़ों मामले हर साल सामने आते हैं.
जब त्वचा गीली रहती है, तो उसकी सुरक्षात्मक परत कमजोर हो जाती है, जिससे बाहरी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जिन लोगों की साफ-सफाई ठीक नहीं होती, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है या जिन्हें पहले से त्वचा की समस्याएं होती हैं, उन्हें फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है.
के अनुसार गर्म और नम मौसम फंगस के बढ़ने के लिए आदर्श माहौल बनाता है, इसलिए मानसून के दौरान फंगल इन्फेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है.
मानसून में फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए
त्वचा को सूखा रखें गीले कपड़े तुरंत बदलें कॉटन के कपड़े पहनें रोज नहाएं और साफ-सफाई रखें पैरों को सूखा रखें तौलिया और कपड़े शेयर न करें
| त्वचा को सूखा रखें |
| गीले कपड़े तुरंत बदलें |
| कॉटन के कपड़े पहनें |
| रोज नहाएं और साफ-सफाई रखें |
| पैरों को सूखा रखें |
| तौलिया और कपड़े शेयर न करें |
फंगल इन्फेक्शन के लक्षण क्या हैं?
स्किन पर या स्किन के अंदर होने वाला फंगल इन्फेक्शन लाल, सूजा हुआ या उभरा हुआ दिख सकता है. ये रैश या त्वचा के नीचे गांठ की तरह दिख सकते हैं. मुंह में फंगल इन्फेक्शन होने पर सफेद परत या पैच बन सकते हैं.
रिसर्च के अनुसार त्वचा और नाखूनों के फंगल इन्फेक्शन दुनिया के सबसे आम त्वचा रोगों में शामिल हैं.
फंगल इन्फेक्शन के कुछ आम संकेत या लक्षण इस प्रकार हैं:
- जलन
- पपड़ीदार त्वचा
- त्वचा पर लालिमा
- खुजली
- सूजन
- छाले
कई वैज्ञानिक अध्यनों में पाया गया है कि ज्यादा नमी और ह्यूमिडिटी फंगस की वृद्धि को बढ़ावा देती है.
किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है?
डायबिटीज वाले लोग कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग ज्यादा पसीना आने वाले लोग लंबे समय तक गीले जूते/मोजे पहनने वाले लोग पहले फंगल इन्फेक्शन झेल चुके लोग
| डायबिटीज वाले लोग |
| कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग |
| ज्यादा पसीना आने वाले लोग |
| लंबे समय तक गीले जूते/मोजे पहनने वाले लोग |
| पहले फंगल इन्फेक्शन झेल चुके लोग |
Post a Comment