भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को दिया जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को दिया जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को दिया जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
कानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जूही मंडल के शक्ति केंद्र कैंब्रिज कॉन्वेंट में सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने आम के पवित्र वृक्ष का रोपण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जूही मंडल के प्रवासी एवं मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम, त्याग और स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

डॉ. पांडेय ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में स्वच्छ वायु, हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारे संकल्प का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.