डॉक्टर्स डे पर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा हुआ डॉक्टर समरदीप पांडेय का सम्मान
कानपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर गोविंद नगर एस ब्लॉक स्थित मिथिलेश क्लीनिक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनरल फिजिशियन एवं भाजपा जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय का माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. समरदीप पांडेय चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। वे समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा गौसेवा, आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग, कोरोना काल में विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप आयोजित कराने तथा जरूरतमंद परिवारों और गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग जैसे अनेक जनहित कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में समर्सिबल पंप लगवाने सहित कई विकास कार्यों में भी उन्होंने सक्रिय योगदान दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सेवा भाव, समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी अवस्थी, शक्ति केंद्र कैंब्रिज कॉन्वेंट के सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार गुप्ता, भाजपा नेता विनय मालवी, पंडित प्रदीप चतुर्वेदी, विकास सोनवानी, नीरज, रोहित रावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।.jpeg)

Post a Comment