एक पति, तीन पत्नियां... यूपी के अमरोहा में सगी बहनों की अजब-गजब शादी, बोलीं- हम बहुत खुश
यूपी के अमरोहा में तीन सगी बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी करने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है. ट्रोलिंग के बीच तीनों बहनों और उनके पति ने कैमरे पर आकर कहा कि यह शादी उनकी मर्जी से हुई है और कोई फर्जी रील नहीं है.
यूपी केअमरोहा के हसनपुर स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ विवाह की रस्में निभाता दिखाई दे रहा है. वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेता और उनकी मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तीनों युवतियां सगी बहनें हैं.

शादी का वीडियो हुआ था वायरल
वीडियो में युवतियां यह कहते हुए नजर आती हैं कि वे बचपन से साथ रही हैं और अलग नहीं होना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने एक ही युवक से विवाह करने का निर्णय लिया. वहीं युवक विकास उर्फ विक्कू भी वीडियो में तीनों को अलग न करने की बात कहता दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि युवक और तीनों युवतियां साथ मिलकर यूट्यूब पर कंटेंट बनाते हैं. दूसरी ओर, मां चामुंडा मंदिर प्रशासन ने इस कथित विवाह की जानकारी होने से इनकार किया है. उनका कहना है कि जिस समय वीडियो बनाए जाने का दावा किया जा रहा है, उस दौरान मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा था और कोई पुजारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था.
मामला यूपी के अमरोहा का है, जहां तीन सगी बहनों सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही शख्स से शादी की है. तीनों बहनें इंस्टाग्राम पर रील बनाती हैं और उनका पति विकास और विक्कू कैमरामान है. जानकारी के अनुसार विक्कू करीब 6 महीनों से वीडियोज में तीनों बहनों के पति का रोल निभाता था. लेकिन अब तीनों ने विक्कू से मंदिर में शादी कर ली. इन तीनों दुल्हनों की उम्र 18 से 21 साल है.

Post a Comment