सील बंद बोतल से बिगड़ी तबीयत! बोतल खोलकर गटा-गट पीने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

सील बंद बोतल से बिगड़ी तबीयत! बोतल खोलकर गटा-गट पीने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

सील बंद पानी की बोतल हमेशा सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं. बाहर से बोतलबंद पानी खरीदते समय कुछ जरूरी बातें चेक करके आप अपनी सेहत को जोखिम से बचा सकते हैं.

सील बंद बोतल से बिगड़ी तबीयत! बोतल खोलकर गटा-गट पीने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें
बोतल खोलते ही करें ये काम, B.I.NEWS
B.I.NEWS
हापुड़:

हापुड़ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ज्वैलरी खरीदने गई एक युवती ने प्यास लगने पर पानी मांगा, लेकिन पानी की जगह उसे ऐसी बोतल मिली जिसमें कथित तौर पर तेजाब भरा था. पानी समझकर घूंट भरते ही युवती की चीख निकल गई. पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. 

शुक्रवार की शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रिया नाम की एक युवती ज्वेलरी खरीदने के लिए एक दुकान पर पहुंची थी. खरीदारी के दौरान उसे प्यास लगी, तो ज्वेलर्स ने अपने कर्मचारी को पास की एक कन्फेक्शनरी से एक नामी ब्रांड की पानी की बोतल लाने के लिए भेजा. दुकानदार ने डीप फ्रीजर से बोतल निकालकर कर्मचारी को दे दी और कर्मचारी ने वह बोतल युवती को दे दी.

बोतल में भरा था तेजाब, पीते ही बिगड़ी हालत   बोतल में पानी की जगह कथित तौर पर तेजाब भरा था. युवती तुरंत दुकान से बाहर भागी और मुंह में गया तरल पदार्थ थूक दिया. उसकी हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने कन्फैक्शनरी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दुकानदार का दावा है कि बोतल सीलबंद थी और फ्रिज से निकालकर दी गई थी. वहीं, पुलिस को दुकान से तेजाब से भरी कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं. पूरे मामले की जांच जारी है.

तेज प्यास लगने के कारण रिया ने बिना कुछ सोचे-समझे बोतल खोली और पानी समझकर एक घूंट पी लिया. लेकिन अगले ही पल उसकी चीख निकल गई. बताया जा रहा है कि बोतल में पानी की जगह तेजाब जैसा कोई खतरनाक तरल पदार्थ भरा हुआ था. युवती तुरंत दुकान से बाहर भागी और मुंह में गया तरल पदार्थ थूक दिया, इसके बावजूद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.

उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है. 

दुकान में लगे CCTV कैमरे में र‍िकॉर्ड हुई घटना

यह पूरी घटना ज्वैलर्स की दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पानी की बोतल में तेजाब कैसे पहुंचा और इसके लिए जिम्मेदार कौन है. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी. दुकानदार देनू ने बताया "हमारी जानकारी में बोतल पूरी तरह सीलबंद थी. हमने जैसी फ्रिज में रखी थी, वैसी ही ग्राहक को दे दी.

ऐसा कैसे हो सकता है?

कई बार कुछ लोग पुरानी प्लास्टिक की बोतलों को दोबारा बेचने के लिए उन्हें केमिकल या तेजाब से धोते हैं. अगर बोतल ठीक से साफ न हो, तो उसमें उस केमिकल के कुछ अंश रह सकते हैं. ऐसे में अगर उसी बोतल में पानी भरकर बेचा जाए, तो उसे पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

पानी की बोतल खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सबसे पहले बोतल को सूंघें

जब भी आप बाहर से पानी की बोतल खरीदें, तो खोलते ही उसे सूंघ लें. अगर पानी या बोतल से किसी तरह की अजीब, तेज या रासायनिक बदबू आए, तो उसे बिल्कुल न पिएं.

बोतल की सील से पता लगाएं

यह सुनिश्चित करें कि बोतल की सील पूरी तरह सुरक्षित और अनओपन हो. अगर सील टूटी हुई लगे, तो बोतल न खरीदें.

पानी का रंग देखें

अगर पानी का रंग सामान्य से अलग दिखाई दे या उसमें कोई कण नजर आएं, तो उसका इस्तेमाल न करें.

स्वाद से पता लगाएं 

अगर पानी पीते ही उसका स्वाद अजीब, कड़वा या जलन पैदा करने वाला महसूस हो, तो उसे तुरंत थूक दें और मुंह अच्छी तरह साफ करें.

खाली बोतल को मरोड़कर फेंकें

पानी पीने के बाद खाली बोतल को मरोड़कर या दबाकर फेंक दें, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल न किया जा सके.

Sealed Water

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.