भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में "वृक्षरोपण महाभियान" के तहत डॉक्टर समरदीप पाण्डेय को मिली वृक्षरोपण की जिम्मेदारी।

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में कल आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों के अंतर्गत जूही मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ संजय वन नर्सरी पहुंचकर जूही मंडल क्षेत्र में रोपण हेतु 150 पौधे प्राप्त किए।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश देते हुए आम, पीपल, बरगद एवं अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे जूही मंडल में रोपित करने के लिए उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जूही मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सभी पौधों का रोपण किया जाएगा तथा उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी कार्यकर्ता निभाएंगे।

इस अवसर पर जूही मंडल मंत्री शम्मी भल्ला, भाजपा नेता विनय मालवीय तथा समाजसेवी पंडित अमरदीप पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.