गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्माकुमारीज़ अम्बे-डकर नगर, गुजैनी में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित- कानपुर

गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्माकुमारीज़ अम्बे-डकर नगर, गुजैनी में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित- कानपुर 




कानपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ अम्बेडकर नगर, गुजैनी कानपुर द्वारा एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के तिलक द्वारा स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की बीके ममता बहन ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वयं शिव परमात्मा ही सच्चे सद्गुरु हैं, जो समस्त मानवता को सत्य ज्ञान प्रदान कर जीवन में सुख, शांति, पवित्रता एवं श्रेष्ठ संस्कारों का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को शिव परमात्मा का परिचय कराते हुए ईश्वरीय ज्ञान का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिव ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जीएसटी अधिकारी नंदकिशोर जी, बीके नीतू बहन, रामजीवन वर्मा (सपा कार्यकर्ता), डॉ. सीता यादव, शालिनी, निवेदिता गुप्ता, रेखा दुबे, सोनी, अनीता यादव, नरेंद्र रामनानी जी के साथ कई श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। वहीं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक जागृति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

ब्रह्माकुमारीज़

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.