पीले दांतों से हैं परेशान? सरसों का तेल और सेंधा नमक से कम हो सकता है पीलापन,
पीले दांतों से परेशान हैं? जानिए डॉ. राम अवतार द्वारा बताए गए सरसों के तेल और सेंधा नमक के घरेलू उपाय के बारे में और समझें दांतों के पीलापन की वजह व जरूरी सावधानियां.
पीले दांत सफेद कैसे करें? अगर दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान और कॉन्फिडेंस दोनों को प्रभावित कर रहा है, तो आप अकेले नहीं हैं. आजकल चाय, कॉफी, तंबाकू, स्मोकिंग और खराब ओरल हाइजीन की वजह से दांत पीले होना एक आम समस्या बन गई है. ऐसे में कई लोग दांतों का पीलापन दूरकरने के लिए महंगे टूथपेस्ट, Teeth Whitening Products और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं.
क्या आप जानते हैं कि पीले दांतों को सफेद करने मे एक आसान घरेलू उपाय भी मदद कर सकता है? योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञ ने दांतों को साफ रखने और ओरल हेल्थ बेहतर बनाने के लिए सरसों का तेल और सेंधा नमक से जुड़ा एक पारंपरिक उपाय बताया है.
पीले दांत सफेद कैसे करें? क्या आप भी हंसते समय अपने पीले दांत छिपाने की कोशिश करते हैं? चाय, कॉफी, तंबाकू और खराब ओरल हाइजीन की वजह से दांतों पर जमा पीलापन कई लोगों का कॉन्फिडेंस कम कर देता है. लेकिन क्या आपकी रसोई में रखी सिर्फ दो चीजें इस समस्या में मदद कर सकती हैं?
दांतों का पीलापन क्यों होता है?
डॉक्टर साहब ने बताया कि आजकल का खान-पान और हमारी कुछ छोटी-छोटी आदतें ही इसके लिए जिम्मेदार हैं. चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन, गुटखा या स्मोकिंग करना, और सही तरह से ब्रश न करना, इन सब वजहों से दांतों के ऊपर एक पीली परत (प्लैक) जमने लगती है.
"लोग अक्सर महंगे-महंगे टूथपेस्ट और केमिकल वाले ट्रीटमेंट के पीछे भागते हैं, जबकि आयुर्वेद में इसका इलाज बहुत सरल और सुरक्षित तरीकों से मौजूद है."
पीले दांतों को सफेद करने का घरेलू उपाय: सरसों का तेल और सेंधा नमक
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की जरूरत नहीं है. आपके रसोईघर में रखी दो चीजें ही कमाल कर सकती हैं- सरसों का तेल और सेंधा नमक.
सरसों का तेल और सेंधा नमक कैसे इस्तेमाल करें?
1. आधा चम्मच शुद्ध सरसों का तेल लें.
2. इसमें एक चुटकी पिसा हुआ सेंधा नमक मिला लें.
3. अब इस पेस्ट को अपनी उंगली से दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करें.
4. करीब 2 से 3 मिनट तक हल्के-हल्के मलें और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला (रिन्स) कर लें.
सरसों का तेल और सेंधा नमक कैसे काम करते हैं?
डॉक्टर ने बाताया कि सेंधा नमक में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों पर जमे जिद्दी पीलेपन को साफ करने में मदद करते हैं. वहीं, सरसों का तेल मसूड़ों को मजबूत बनाता है और मुंह की बदबू को खत्म करता है.
डॉ. राम अवतार के अनुसार, अगर आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क साफ दिखने लगेगा. आपके दांत न सिर्फ सफेद होंगे, बल्कि मसूड़े भी पहले से ज्यादा स्वस्थ हो जाएंगे.
पीले दांतों का पीलापन कम करने के लिए सरसों के तेल और सेंधा नमक का मिश्रण पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार हफ्ते में 2-3 बार हल्की मसाज से दांत और मसूड़ों की सफाई में मदद मिल सकती है.
Teeth Whitening Home Remedies: दांत साफ करने का घरेलू तरीका.
किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
क्या सरसों का तेल और नमक दांत साफ करने में मदद कर सकते हैं?
सरसों का तेल और सेंधा नमक का मिश्रण पारंपरिक रूप से दांतों और मसूड़ों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि इसके प्रभाव व्यक्ति विशेष पर निर्भर कर सकते हैं.
किन लोगों को यह उपाय नहीं करना चाहिए?
हालांकि सरसों का तेल और सेंधा नमक का मिश्रण पारंपरिक रूप से दांतों और मसूड़ों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह उपाय हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता. एक्सपर्ट की सलाह के बिना इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
- जिनके दांतों में पहले से ज्यादा संवेदनशीलता (Sensitivity) हो.
- जिनके मसूड़ों से खून आता हो या मसूड़ों की बीमारी (Gum Disease) हो.
- जिनके दांतों का इनेमल (Enamel) कमजोर या घिस चुका हो.
- जिनके मुंह में छाले, घाव या हाल ही में कोई डेंटल ट्रीटमेंट हुआ हो.
- बच्चों में बिना डेंटिस्ट की सलाह के ऐसे घरेलू उपाय नहीं अपनाने चाहिए.
सलाह दी है कि नमक को रोजाना जोर-जोर से नहीं रगड़ना चाहिए क्योंकि इससे दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है.
डेंटिस्ट क्या सलाह देते हैं?
- दिन में दो बार ब्रश करें.
- फ्लॉसिंग करें.
- तंबाकू और स्मोकिंग से बचें.
- आवश्यकता होने पर डेंटिस्ट से प्रोफेशनल क्लीनिंग करवाएं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दांत पीले क्यों हो जाते हैं?
चाय, कॉफी, तंबाकू, धूम्रपान, खराब ओरल हाइजीन और बढ़ती उम्र दांतों के पीलेपन की आम वजह हैं.
क्या रोज नमक से दांत साफ करना चाहिए?
नहीं. नमक का ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) को नुकसान पहुंच सकता है.
दांत सफेद करने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
नियमित ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और जरूरत पड़ने पर डेंटिस्ट की सलाह सबसे सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं.
क्या पीले दांत किसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं?
कुछ मामलों में दांतों का रंग बदलना दवाओं, इनेमल की समस्या या अन्य दंत स्थितियों से जुड़ा हो सकता है.


Post a Comment