कानपुर: बिठूर स्थित रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट से गिरकर व्यक्ति की मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बिठूर स्थित रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट से गिरकर व्यक्ति की मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य- कानपुर

कानपुर, 15 नवंबर 2026: बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट की इमारत से नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।
बिठूर स्थित रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट से गिरकर व्यक्ति की मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य- कानपुर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार (14 नवंबर) की है। अपार्टमेंट से एक व्यक्ति के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की सूचना थाना बिठूर पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं।
अधिकारिक पुष्टि :
कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

PS Bithoor

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.