धीरज त्रिपाठी बने भाजपा किसान मोर्चा के जूही "मंडलअध्यक्ष" डॉ समरदीप पांडेय ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जूही मंडल अंतर्गत किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर धीरज त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा जूही मंडल के मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ धीरज त्रिपाठी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण किया और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। साथ ही, जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामना की।
स्वागत के दौरान मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी कार्यकर्ता के प्रति विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि धीरज त्रिपाठी अपने अनुभव और सक्रियता से किसान मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेंगे। वे किसानों से जुड़े विषयों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी अवस्थी, जूही मंडल उपाध्यक्ष जसपाल भगत, भाजपा नेता विनय मालवीय और अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Post a Comment