Latest Post

 

डॉ. समरदीप पांडेय ने भाजपा के पत्रक बांट गिनाई सरकार की उपलब्धियां .
डॉ. समरदीप पांडेय ने भाजपा के पत्रक बांट गिनाई सरकार की उपलब्धियां . 

सेवा सुशासन* गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान में किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद नगर एस ब्लॉक स्थित मिथिलेश क्लीनिक के संचालक जनरल फिजिशियन डॉक्टर समरदीप पांडेय भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री ने अपनी क्लीनिक पर संपर्क अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियां के पत्रक बांटे लोगों को डबल इंजन की सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में‌ 11 वर्ष हो गए हैं इन वर्षों में भारत देश में काफी उन्नति की है। डॉक्टर समरदीप पांडेय ने विकसित भारत के निर्माण के संदर्भ में कहा की अमृत काल डिजिटल क्रांति स्टार्टअप ए आईं में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध बिहारी अवस्थी, उपाध्यक्ष धीरज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष विनय मालवी आदि लोगों उपस्थित रहे।

                                   आज का पञ्चांग,दिन,सोमवार,दिनांक 23/06/2025,




                    *|| 🕉️ ||*
             *🌞सुप्रभातम🌞*
             *आज का पञ्चांग*

    दिनांक:- 23/06/2025, सोमवार

            
*त्रयोदशी, कृष्ण पक्ष,*
*आषाढ*
 (समाप्ति काल) 

तिथि------------ त्रयोदशी 22:09:03     तक
पक्ष--------------------------- कृष्ण
नक्षत्र-------------- कृत्तिका 15:15:44
योग------------------- धृति 13:16:01
करण------------------- गर 11:45:32
करण-------------- वणिज 22:09:03
वार------------------------- सोमवार
माह------------------------- आषाढ
चन्द्र राशि-------------------    वृषभ
सूर्य राशि--------------------    मिथुन
रितु---------------------------- वर्षा
आयन------------------- दक्षिणायण
संवत्सर-------------------- विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)-------------- सिद्धार्थी
विक्रम संवत----------------- 2082 
गुजराती संवत----------------- 2081 
शक संवत--------------------- 1947
कलि संवत-------------------- 5126
सूर्योदय------------------- 05:26:15
सूर्यास्त-------------------- 19:16:44
दिन काल----------------- 13:50:28
रात्री काल----------------- 10:09:46
चंद्रास्त---------------------17:21:04
चंद्रोदय------------------- 27:46:35
लग्न----   मिथुन 7°35' , 67°35'
सूर्य नक्षत्र------------------- आर्द्रा
चन्द्र नक्षत्र-------------------कृत्तिका
नक्षत्र पाया-------------------- लोहा

*🚩💮🚩 पद, चरण  🚩💮🚩*

उ---- कृत्तिका 09:51:37

ए---- कृत्तिका 15:15:44

ओ---- रोहिणी 20:39:47

वा---- रोहिणी 26:03:56

*💮🚩💮    ग्रह गोचर    💮🚩💮*

        ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
============================
सूर्य=  मिथुन 07°49,         आर्द्रा   1        कु 
चन्द्र= वृषभ 03°30 ,      कृतिका   3      उ
बुध = कर्क 00°52 '         पुनर्वसु 4      ही
शु क्र= मेष 23°05,        भरणी     3       ले
मंगल= सिंह 08°30 '        मघा    3    ,    मू
गुरु=मिथुन  08°30      आर्द्रा ,      1       कु
शनि=मीन 08°48 '     उ o भा o  , 2      थ
राहू=(व) कुम्भ 28°10 पू o भा o,     3    दा 
केतु= (व) सिंह 28°10  उ oफा o 1         टे
============================

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*

राहू काल 07:10 - 08:54 अशुभ
यम घंटा 10:38 - 12:21 अशुभ
गुली काल 14:05 - 15:49 अशुभ
अभिजित 11:54 - 12:49 शुभ
दूर मुहूर्त 12:49 - 13:45 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:35 - 16:31 अशुभ
प्रदोष 19:17 - 21:20        शुभ

💮चोघडिया, दिन
अमृत 05:26 - 07:10 शुभ
काल 07:10 - 08:54 अशुभ
शुभ 08:54 - 10:38 शुभ
रोग 10:38 - 12:21 अशुभ
उद्वेग 12:21 - 14:05 अशुभ
चर 14:05 - 15:49 शुभ
लाभ 15:49 - 17:33 शुभ
अमृत 17:33 - 19:17 शुभ

🚩चोघडिया, रात
चर 19:17 - 20:33 शुभ
रोग 20:33 - 21:49 अशुभ
काल 21:49 - 23:05 अशुभ
लाभ 23:05 - 24:22* शुभ
उद्वेग 24:22* - 25:38* अशुभ
शुभ 25:38* - 26:54* शुभ
अमृत 26:54* - 28:10* शुभ
चर 28:10* - 29:27* शुभ

💮होरा, दिन
चन्द्र 05:26 - 06:35
शनि 06:35 - 07:45
बृहस्पति 07:45 - 08:54
मंगल 08:54 - 10:03
सूर्य 10:03 - 11:12
शुक्र 11:12 - 12:21
बुध 12:21 - 13:31
चन्द्र 13:31 - 14:40
शनि 14:40 - 15:49
बृहस्पति 15:49 - 16:58
मंगल 16:58 - 18:08
सूर्य 18:08 - 19:17

🚩होरा, रात
शुक्र 19:17 - 20:08
बुध 20:08 - 20:58
चन्द्र 20:58 - 21:49
शनि 21:49 - 22:40
बृहस्पति 22:40 - 23:31
मंगल 23:31 - 24:22
सूर्य 24:22* - 25:12
शुक्र 25:12* - 26:03
बुध 26:03* - 26:54
चन्द्र 26:54* - 27:45
शनि 27:45* - 28:36
बृहस्पति 28:36* - 29:27

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल  🚩* 

मिथुन  > 04:56 से 07:06     तक
कर्क    > 07:06  से 09:26     तक
सिंह    > 09:26  से  11:46    तक
कन्या  > 11:46  से   14:00   तक
तुला   >  14:00  से  16:16    तक
वृश्चिक > 16:16 से  18:36    तक
धनु     > 18:36  से  20:50    तक
मकर   > 20:50 से  22:32     तक
कुम्भ   > 22:32  से  23:52    तक
मीन    > 23:52  से  01:14     तक
मेष     > 01:14  से  03:06     तक     
वृषभ   > 03:06 से  04:58     तक
=======================

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩  अग्नि वास ज्ञान  -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

 15 + 13 + 2 +  1 = 31 ÷ 4 = 3 शेष
 पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

केतु ग्रह मुखहुति

*💮    शिव वास एवं फल -:*

   28 + 28 + 5 = 61 ÷ 7 =  5 शेष

ज्ञानवेलायां =   कष्ट कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

रात्रि 22:10 से  प्रारंभ 

स्वर्ग लोक  =  शुभ कारक 

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

 *सोम प्रदोष व्रत (शिव पूजन)*

*सर्वार्थसिद्धि योग 15:16 से*

*रोहिणी व्रत* 

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

मनसा चिन्तितं कार्यं वचसा न प्रकाशयेत् ।
मंत्रेण रक्षयेद् गूढं कार्य्यं चापि नियोजयेत् ।।
।। चाo नीo।।

 मन में सोंचे हुए कार्य को किसी के सामने प्रकट न करें बल्कि मनन पूर्वक उसकी सुरक्षा करते हुए उसे कार्य में परिणत कर दें।

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18

न तदस्ति पृथिव्यां वा दिवि देवेषु वा पुनः।
 सत्त्वं प्रकृतिजैर्मुक्तं यदेभिःस्यात्त्रिभिर्गुणैः॥


पृथ्वी में या आकाश में अथवा देवताओं में तथा इनके सिवा और कहीं भी ऐसा कोई भी सत्त्व नहीं है, जो प्रकृति से उत्पन्न इन तीनों गुणों से रहित हो
 ॥40॥

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।

🐂वृष
चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।

👫मिथुन
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

🦀कर्क
भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।

🐅सिंह
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

🙍‍♀️कन्या
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

⚖️तुला
रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।

🦂वृश्चिक
अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

🏹धनु
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

🐊मकर
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।

🍯कुंभ
दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

🐟मीन
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*, 












You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय


                                  आज का पञ्चांग,दिन,रविवार,दिनांक 22/06/2025,




               *|| 🕉️ ||*
         *🌞सुप्रभातम🌞*
         *आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 22/06/2025, रविवार*

            

कलियुगाब्द.........................5127
विक्रम संवत्........................2082
शक संवत्...........................1947
मास..................................आषाढ़
पक्ष....................................कृष्ण
तिथी...............एकादशी/द्वादशी
रात्रि 01.21 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि................................उत्तरायण
सूर्योदय ..................प्रातः 05.43.59 पर
सूर्यास्त................संध्या 07.15.01 पर
सूर्य राशि...........................मिथुन
चन्द्र राशि..............................मेष
गुरु राशि...........................मिथुन
नक्षत्र.................................भरणी
संध्या 05.36 पर्यंत पश्चात कृत्तिका
योग..................................सुकर्मा
दोप 04.53 पर्यंत पश्चात धृति
करण...............................कौलव
दोप 02.54 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु.........................(शुचि) ग्रीष्म
दिन.................................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
22 जून सन 2025 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक.........................4
🔯 शुभ रंग.........................नीला

👁‍🗨 *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.01 से 12.55 तक ।

👁‍🗨*राहुकाल :-*
संध्या 05.30 से 07.10 तक ।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*मिथुन*
05:17:46 07:30:49
*कर्क*
07:30:49 09:46:59
*सिंह*
09:46:59 11:58:47
*कन्या*
11:58:47 14:09:27
*तुला*
14:09:27 16:24:05
*वृश्चिक*
16:24:05 18:40:15
*धनु*
18:40:15 20:45:51
*मकर*
20:45:51 22:32:57
*कुम्भ*
22:32:57 24:06:29
*मीन*
24:06:29 25:37:42
*मेष*
25:37:42 27:18:28
*वृषभ*
27:18:28 29:17:46

🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें । 

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 07.26 से 09.06 तक चंचल
प्रात: 09.06 से 10.47 तक लाभ
प्रात: 10.47 से 12.27 तक अमृत
दोप. 02.08 से 03.48 तक शुभ
सायं 07.09 से 08.29 तक शुभ
संध्या 08.29 से 09.48 तक अमृत
रात्रि 09.48 से 11.08 तक चंचल । 

💮 *आज का मंत्रः*
॥ ॐ हिरण्यगर्भाय नम: ॥

 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (द्वादशोऽध्यायः - भक्तियोग:) -*
अभ्यासेऽप्यसमर्थोऽसि मत्कर्मपरमो भव । 
मदर्थमपि कर्माणिकुर्वन्सिद्धिमवाप्स्यसि ॥१२- १०॥
अर्थात :
यदि तू उपर्युक्त अभ्यास में भी असमर्थ है, तो केवल मेरे लिए कर्म करने के ही परायण हो जा। इस प्रकार मेरे निमित्त कर्मों को करता हुआ भी मेरी प्राप्ति रूप सिद्धि को ही प्राप्त होगा॥10॥ 

🍃 *आरोग्यं सलाह :-*
*मुँहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपचार*

*1. लौकी और नमक -*
विटामिन सी और जिंक से भरपूर लौकी समय से पहले उम्र बढ़ने से निपटने में मदद करता है और चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियों को रोकता है। लौकी त्वचा को ठंडा करता है और आपके सिस्टम को साफ करता है, जिससे पाचन और मलत्याग में सुधार होता है। यह आपको बेहतर नींद में भी मदद करता है। इसके लिए आप लौकी को छिल लीजिए और उसे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। फिर इसे अच्छी तरह से फूड प्रोसेसर में ब्लेंड कर लीजिए। अगर जरूरत हो तो इसमें थोड़ा पानी डाल दीजिए। इसमें थोड़ा नमक डालिए और इसे पीजिए। पिंपल्स हटाने के लिए आप इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। 

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

👩‍🦰 *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩, 











You Tube: 
1. Youtube:  ग्रह वाणी   
https://youtu.be/RwbixOslOhI

2. Youtube:  B I News
https://youtu.be/VwwU7GSmc8o?si=Y4y_DG_etYEolPQ0


PLEASE:-
भारत माता की जय


गर्दन बहुत ज्‍यादा काली है तो बस 2 रुपये की यह चीज रगड़ लीज‍िए, हट जाएगा सारा मैल
गर्दन बहुत ज्‍यादा काली है तो बस 2 रुपये की यह चीज रगड़ लीज‍िए, हट जाएगा सारा मैल

अगर आप प्राकृतिक तरीके से गर्दन पर जमे कालेपन को हटाना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम पर पास्ट  इस आसान उपाय को आजमा सकते हैं.

नेक एरिया के आसपास डेड स्किन जमना और उस एरिया का ब्लैक नजर आना आम समस्या है. इस परेशानी के कारण औरतें कई बार बालों में नॉट नहीं बनाना चाहती हैं. यह परेशानी बैक नेक एरिया में ज्यादा होती है. इसका कारण धूप और डेड स्किन दोनों ही हो सकते हैं. आमतौर पर पसीना, धूल-मिट्टी, सही स्किन केयर की कमी और डेड स्किन सेल्स के जमने के कारण यह परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इस एरिया को साफ रखने के अधिकतर उपाय (Gardan Ka Mail Hataye Ke Upay) काम के साबित नहीं होते हैं. अगर आप प्राकृतिक तरीके से गर्दन पर जमे कालेपन को हटाना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम पर kailashayogastodiorishikesh अकाउंट से पोस्ट इस आसान उपाय को आजमा (Gardan Ka Mail Kaise Hataye) सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आसान और कम खर्च वाले इस उपाय की मदद से गर्दन पर जमे कालेपन (Kaise Kare Kale Gardan Ki Safai) से पाया जा सकता है छुटकारा.

गर्दन का मेल छुटाने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Clean Neck And Back)

नींबू और शैंपू का उपाय

गर्दन के पीछे जमे कालेपन को दूर करने के लिए नींबू और शैंपू का उपाय आजमाया जा सकता है. इसके लिए आधा कटे नींबू पर हल्दी, कॉफी पाउडर, कुछ बूंद नारियल तेल और थोड़ा सा शैम्पू डालें. अब आधे नींबू की मदद से नेक एरिया को हल्के हाथों से स्क्रब करें. दो तीन मिनट नेक के आसपास सफाई करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. सप्ताह में तीन से चार बार इस उपाय को आजमाने से कुछ ही समय के बाद काली पड़ी गर्दन साफ हो जाएगी

नींबू और शैंपू का उपाय कैसे करता है काम 

इस उपाय में नींबू, हल्दी, कॉफी पाउडर, नारियल तेल और शैंपू का यूज किया गया है. ये सभी चीजें स्किन की गहराई से सफाई करने का काम करते हैं. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड स्किन की गहराई से सफाई कर डेड स्किन हटाने में मदद करता है. हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह स्किन को साफ और चमकदार बनाती है. कॉफी पाउडर स्क्रबिंग एजेंट की तरह काम करता है और डेड स्किन को हटाता है. कोकोनट ऑयल स्किन को मॉइश्चराइज करता है. जिससे गर्दन मुलायम और हाइड्रेटेड बनी रहती है. शैंपू गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में सहायक होता है.

इन उपायों से भी मिलेगी मदद

  • एक चम्मच बेसन में एक चम्मच नींबू का रस डालें. इस पेस्ट को नेक एरिया पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे स्क्रब करते हुए साफ कर लें. 
  • एक चम्मच शहद नींबू का रस मिलाएं और इस पेस्ट को हल्के हाथों से गर्दन पर अप्लाई करें. 15 मिनट तक नेक एरिया पर लगा रहने दें. इस के बाद इसे नॉर्मल पानी से वॉश कर लें. 
  • कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और डार्क नेक एरिया पर अप्लाई करें. सूखने के बाद स्क्रब करें और वॉश कर लें. 
  • एक चम्मच दही, दो चुटकी हल्दी, दो से तीन बूंदे नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे गर्दन पर अच्छे से लगाएं और आधे घंटे बाद साफ करें. 

नेक एरिया को साफ रखने के लिए क्या करें?

हर दिन नहाते समय नेक एरिया को अच्छी तरह से साफ करें और नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं. बहुत ज्यादा समय तक धूप में रहने से बचें. अगर धूप में जाना पड़े तो नेक को ढककर रखें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. हर दिन आठ से दस गिलास पानी पिंए. इससे स्किन को हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलेगी.  

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. B.I.News (www.newsbin24.com) इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

 

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

आज भाजपा जूही मंडल में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक जनरल फिजिशियन व भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय रहे। इस मौके पर वार्ड 48 की पार्षद सरोज चड्ढा मुख्य वक्ता के रूप में सरोज चड्ढा जी ने कहा विकसित भारत के निर्माण में हर भारतीय जनमानस की भूमिका महत्वपूर्ण है 












कार्यक्रम में सबसे पहले 11 सूत्री संकल्प पत्र का संकल्प लेकर सभी के हस्ताक्षर किया। डॉक्टर समरदीप पांडेय ने विकसित भारत के निर्माण के संदर्भ में कहा की अमृत काल डिजिटल क्रांति स्टार्टअप AI में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंडल मंत्री मनीष गंगवानी, मंडल मंत्री गुंजन गुप्ता,सेक्टर संयोजक मनोज पाल,  बूथ अध्यक्ष आयुष दीक्षित, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,किसान मोर्चा वार्ड अध्यक्ष विनय मालवी, विनोद शुक्ला, समाजसेवी पंडित अमरदीप पांडे सतीश अवस्थी भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

महाकुम्भ से चल कर सपनों की नगरी में करोड़ों में कमाने लगी हैं मोनालिसा कमाई को लेकर जब पूॅछा तो वायरल गर्ल ने घुमा के दिया जवाब
महाकुम्भ से चल कर सपनों की नगरी में करोड़ों में कमाने लगी हैं मोनालिसा कमाई को लेकर जब पूॅछा तो वायरल गर्ल ने घुमा के दिया जवाब

मोनालिसा अपना नाया गाना रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गई हैं. उनके नए अंदाज के साथ साथ उनकी कमाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है.

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अब धीरे धीरे इंडस्ट्री में कदम जमा रही हैं. हाल में उनका गाना सादगी रिलीज हुआ और इस गाने के आते ही एक बार फिर मोनालिसा चर्चा में आ गईं. इस बार मोना अपने गाने के साथ साथ अपने इंटरव्यूज के चलते भी चर्चा में हैं. मोना ने पैपराजी को पोज भी दिए और सवालों के जवाब भी बहुत सधे हुए अंदाज में दिए. किसी ने मोना से एक्टिंग को लेकर सवाल किए तो किसी ने पहली फिल्म से जुड़ी बातें पूछीं. वहीं इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में मोना की इनकम के बारे में बात हुई. 







इंस्टेंट बॉलीवुड ने मोना से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि मोनालिसा की इनकम लाखों और करोड़ों में हो रही है तो आप बताइए कितनी हो रही है...कैसा चल रहा है? इसके जवाब में मोना कहती हैं, 'जी बाबा महाकाल की और गंगा मैया की कृपा है कि थोड़ा बहुत मिलता रहा है और अगर लोगों की बात सच हो जाए करोड़ों-अरबों में आए तो अच्छा है.'

मोना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग मोना को खूब प्यार दे रहे हैं और उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, अच्छा जवाब दिया...बहुत बढ़िया. एक ने लिखा, कितनी प्यारी है. अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है. एक ने कमेंट किया, चलिए अच्छा है किसी का तो नसीब बदला. बता दें कि इस गाने के अलावा मोना की फिल्म 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' पर काम शुरू हो चुका है हालांकि शूटिंग की शुरुआत अभी तक नहीं हुई है.

ऐसा लगा पाकिस्तान ने मिसाइल दागी, प्‍लेन क्रैश की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, दीवार गिरी    -केशव भड़ाना MBBS सेकंड ईयर के छात्र  बीजे मेडिकल कॉलेज,

ऐसा लगा पाकिस्तान ने मिसाइल दागी, प्‍लेन क्रैश की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, दीवार गिरी   
-केशव भड़ाना MBBS सेकंड ईयर के छात्र,  बीजे मेडिकल कॉलेज,

'हम मेस की फर्स्ट फ्लोर पर थे और नुकसान पहले फ्लोर पर ही हुआ. हर कोई चीख पुकार रहा था.. सब जगह पूरा काला धुआं था, ऐसे में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. इसी बीच मेस के सिलिंडर फटने शुरू हो गए.'


अहमदाबाद में बीजे मेडिकल कॉलेज की छत पर जब एयर इंडिया का प्‍लेन क्रैश हुआ, तो नीचे मेस में मेडिकल स्‍टूडेंट लंच कर रहे थे. इन्‍हें समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्‍या है? पहले धमाके की आवाज से लगा कि कोई मिसाइल गिरी है. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई, जिसे जहां से रास्‍ता मिला, वहां से भागने लगा. कुछ छात्र तो बालकनी से ही कूद गए. अहमदाबाद में जब बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस में प्लेन क्रैश हुआ, उसमें मेडिकल कॉलेज में MBBS सेकंड ईयर के छात्र केशव भड़ाना अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहे थे. इस दुर्घटना में केशव को भी गहरी चोटें आई हैं. इसकी वजह से वह कई दिन तक अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे. केशव फरीदाबाद के रहने वाले हैं. केशव ने बातचीत में बताया कि प्‍लेन क्रैश के बाद वहां कैसे हालात थे और उनकी जान कैसे बच पाई.


ऐसा लगा पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला कर दिया

केशव ने बताया कि उनके कई दोस्त हादसे में मारे गए, जो उनके साथ मेस में लंच कर रहे थे. उन्‍होंने बताया, ' 1 से 2 का हमारा लंच टाइम होता है. करीब डेढ़ बजे हम मेस में खाना खा रहे थे. एकदम से दीवार और छत गिरने लगी. पहले लगा धूल भरी आंधी आई है, फिर लगा भूकंप आया है. फिर लगा पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला कर दिया है. मैंने डर के मारे चेहरे पर हाथों को रख लिया. जब मैंने चेहरे से हाथ हटाया, तो ऊपर से सूटकेस गिर रहे थे. तब मुझे ऐसा लगा कि कोई प्लेन क्रैश हो सकता है.'  

मेरी टेबल पर हम 6 दोस्त बैठे थे, उनमें से 4 मारे गए

केशव भी इस हादसे में घायल हुए. उन्‍होंने बताया, 'मैंने देखा की एक दीवार मेरे ऊपर गिर रही है. मैं पीछे गिर गया, जिससे मेरे हाथ, पैर और सिर में चोट आई. मेरे पैर मलबे में दब गए थे. हादसे के वक्त मेरे फ्लोर पर 50 बच्चे खाना खा रहे थे. मेरी टेबल पर हम 6 दोस्त बैठे थे. उनमें से 4 मारे गए, एक मेरा बहुत क्लोज फ्रेंड था, उसकी बहुत याद आती है.

मेस के सिलिंडर फटने शुरू हो गए

प्‍लेन क्रैश के बाद मेस में सिलिंडर फटने शुरू हो गए थे, केशव ने बताया, 'हम मेस की फर्स्ट फ्लोर पर थे और नुकसान पहले फ्लोर पर ही हुआ. हर कोई चीख पुकार रहा था.. सब जगह पूरा काला धुआं था, ऐसे में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. इसी बीच मेस के सिलिंडर फटने शुरू हो गए. हादसे के वक्त कई लोग मूवमेंट शो नहीं कर रहे थे. शायद वे मारे जा चुके थे. हम स्लाइड हो होकर पहली मंजिल से नीचे आए. बाहर काफी मुश्किल से आया. मैंने बाहर आकर देखा, तो कुछ लोकल लोग आ गए थे, लोग बहुत मदद के लिए चिल्ला रहे थे.'

मैंने डॉक्टर से पूछा- हादसा कैसे हुआ?

मेरे दोस्त ने मुझे अपने ही हॉस्पिटल में पहुंचाया. अस्पताल में भर्ती हुआ, तो देखा लगातार घायल आए जा रहे थे, तब मैंने डॉक्टर से पूछा कि हादसा कैसे हुआ, तब उन्होंने बताया प्लेन क्रैश हुआ है. ये सुन, मैं हैरान रह गया. मेरे मुंह से निकला- प्‍लेन क्रैश! अस्पताल में इमरजेंसी कोड लागू किया गया था. डॉक्टरों ने बहुत अच्छा काम किया. मेरे दोस्त इस घटना में मारे गए हैं, ये मुझे अगले दिन पता चला.  

PM मोदी ने कहा- घबराना मत,आप तो... 

अस्‍पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझसे मिलने आए थे, इससे मुझे काफी मेंटल स्पोर्ट मिला. पीएम ने मुझसे कहा- घबराना मत,आप तो खुद डॉक्टर हैं. आपको पता है कि आप कितनी जल्दी ठीक हो जाओगे. मैंने उन्‍हें थैंक यू बोला. मुझे नॉर्मल लाइफ में लौटने में काफी समय लग जाएगा. हम वापस कॉलेज जाएंगे. क्लास में बैठेंगे मेस में खाना खाएंगे, लेकिन हमारे कुछ साथी नहीं होंगे. काफी दुखद रहेगा. मेरा फोन भी वहीं गिर गया था, इसलिए मैं बाकी लोगों से कनेक्टेड नहीं हूं.'







Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.