खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला, लखनऊ, कानपुर से मेरठ-प्रयागराज तक 100 से ज्यादा केंद्र सील, सीएम योगी के आदेश पर एक्शन

खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला, लखनऊ, कानपुर से मेरठ-प्रयागराज तक 100 से ज्यादा केंद्र सील, सीएम योगी के आदेश पर एक्शन

सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा है कि खासकर कोचिंग सेंटर और अस्पताल बेसमेंट में नहीं होने चाहिए. वहीं ऐसी जगहों पर चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं.
खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला, लखनऊ, कानपुर से मेरठ-प्रयागराज तक 100 से ज्यादा केंद्र सील, सीएम योगी के आदेश पर एक्शन


लखनऊ:

लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों को सुरक्षा कराणों से सील कर दिया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर सभी जिलों में कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू हो गई है. पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग, प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की जॉइंट टीमें कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों और नियमों की अनदेखी की जांच कर रही हैं. लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा जैसे महानगरों के साथ ही अन्य जिलों में भी एक्शन लगातार जारी है. अनियमितताएं मिलने पर 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी लगा ताला

प्रयागराज में खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी ताला लग गया है. फायर सेफ्टी विभाग की जांच में कई गंभीर खामियां मिली हैं. जिसके बाद खान सर के सेंटर में ताला लग गया है. 

जिलाधिकारी ने बुलाई कोचिंग चलाने वालों की मीटिंग

सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा है कि खासकर कोचिंग सेंटर और अस्पताल बेसमेंट में नहीं होने चाहिए. वहीं ऐसी जगहों पर चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं. सुबह 10 बजे जिलाधिकारी ने सभी कोचिंग चलाने वालों की मीटिंग भी बुलाई है. बता दें कि कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास, भवन की संरचना और अन्य मानकों की जांच की जा रही है. लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने सभी जिलों में जांच के सख्त निर्देश दिए थे. 

कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की हो रही जांच

कुछ जिलों में तो देर शाम से ही जांच शुरू कर दी गई थी. मंगलवार को यह अभियान और तेज हो गया. गैर रजिस्टर्ड कोचिंग सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.जांच टीमों ने खास तौर पर अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास, भवन की संरचना तथा अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की. मंगलवार देर रात तक जांच चलती रही. 

Latest and Breaking News on NDTV

वाराणसी में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी

वाराणसी  विकास प्राधिकरण और फायर ब्रिगेड टीम ने जॉइंट टीम ने बनारस में भी सोमवार से ही कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच शुरू की. इस दौरान कई सेंटरों को सील किया गया. कई सेंटरों में फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड का उल्लंघन मिला. जौनपुर और चंदौली में भी जांच जारी है. वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि कई कोचिंग सेंटर बिना नक्शा पास कराए चलाए जा रहे थे. उनको भी सील किया गया है. 

प्रयागराज के इन सेंटरों के पास NOC नहीं

प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि नगर में 97 रजिस्टर्ड सेंटरों में सिर्फ 15 सेंटरों ने ही एनओसी ली है. फायर विभाग ने जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया है. इस दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग को सील कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

कानपुर में पार्किंग को बनाया बच्चों का क्लासरूम

कानपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते और अग्निशमन अधिकारियों ने कोचिंग सेंटरों में मानकों की जांच सोमवार को ही शुरू कर दी थी. मंगलवार शाम तक कानपुर के सबसे बड़े एजुकेशन हब काकादेव में 30 से ज्यादा सेंटरों को सील कर दिया गया. ये सभी संस्थान सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के दोषी पाए गए. फायर एनओसी भी वैध नहीं थी. सबसे गंभीर उल्लंघन बिल्डिंग्स के बेसमेंट में मिला. जो सिर्फ पार्किंग के लिए आवंटित थे. लेकिन वहां अवैध रूप से सैकड़ों बच्चों के बैठने के लिए क्लासरूम बना दिए गए थे. मीरजापुर में भी करीब 1 दर्जन सेंटर्स सील किए गए.

Coaching Seal

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.