खुशखबरी! PNG लेने के बाद भी दोबारा मिल सकेगा LPG गैस कनेक्शन, जान लें नए नियम,
खुशखबरी! PNG लेने के बाद भी दोबारा मिल सकेगा LPG गैस कनेक्शन, जान लें नए नियम,
भारत सरकारने 25 मई 2026 को LPG (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) संशोधन आदेश, 2026 जारी किया है. इस नए नियम का मकसद लोगों को PNG अपनाने में आसानी देना है. सरकार चाहती है कि जहां PNG गैस की सुविधा उपलब्ध है, वहां लोग उसका इस्तेमाल करें. लेकिन अगर भविष्य में किसी वजह से उन्हें ऐसे इलाके में जाना पड़े, जहां PNG नहीं है, तो उन्हें गैस के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े.
अगर किसी उपभोक्ता के घर में PNG कनेक्शन लग जाता है, तो उसके पास दो ऑप्शन होंगे.
यह नया नियम खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी नौकरी में अक्सर ट्रांसफर होता रहता है. इसके अलावा किराये के मकान में रहने वाले लोग, दूसरे शहरों में पढ़ने वाले छात्र, प्रवासी परिवार और ऐसे लोग जो समय-समय पर अपना शहर बदलते हैं, उन्हें भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा. अब उन्हें हर बार नया गैस कनेक्शन लेने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कमर्शियल और औद्योगिक LPG इस्तेमाल करने वालों को भी राहत दी है. पश्चिम एशिया में हुए संकट के दौरान कमर्शियल पैक्ड LPG की सप्लाई पर कुछ पाबंदियां लगाई गई थीं. अब सरकार ने वे सभी पाबंदियां हटा दी हैं और कमर्शियल पैक्ड LPG की सप्लाई फिर से पहले की तरह सामान्य कर दी है.
वहीं, बल्क एलपीजी की सप्लाई भी पहले की खपत के 50 प्रतिशत तक फिर से शुरू कर दी गई है. इससे होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्रियों और दूसरे व्यावसायिक संस्थानों को राहत मिलेगी.
सरकार का कहना है कि देश में घरेलू LPG की सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी और किसी भी उपभोक्ता को गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी. साथ ही, जिन इलाकों में PNG नेटवर्क उपलब्ध है, वहां लोगों को धीरे-धीरे PNG से जोड़ा जाएगा. सरकार तेल कंपनियों के साथ मिलकर LPG की सप्लाई पर भी लगातार नजर रखेगी, ताकि जरूरत के समय किसी को परेशानी न हो.
PNG,LPG,GAS
Post a Comment