भिंडी 7,200 रुपये किलो... शख्स ने बताई US में बिक रही भिंडी की कीमत, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय शख्स अमेरिका के सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत दिखाता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में जब वह हिसाब लगाता है तो 1 किलो भिंडी की कीमत 7,200 रुपये निकलती है.

भिंडी 7,200 रुपये किलो... शख्स ने बताई US में बिक रही भिंडी की कीमत, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आम जनता के होश उड़ा दिए हैं. आमतौर पर भारतीय बाजारों में 40 से 60 रुपये किलो मिलने वाली आम सी भिंडी, सात समंदर पार अमेरिका में मानो सोने के भाव बिक रही है. दरअसल, अमेरिका में रह रहे एक भारतीय शख्स ने वहां के सुपरमार्केट का एक वीडियो शेयर किया भिंडी की कीमत को रुपये में बदलकर दिखाया. अमेरिका के एक सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत करीब 40 डॉलर प्रति पाउंड थी. जब उसने इसका भारतीय रुपये में हिसाब लगाया, तो पाया कि 1 किलो भिंडी की कीमत लगभग 7,200 रुपये पड़ती है, जो भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा है.

1 किलो भिंडी की इतनी ज्यादा कीमत  वायरल वीडियो में शख्स पहले सुपरमार्केट में रखी भिंडी के डिब्बे को हाथ में पकड़कर दिखाता है और बताता है कि 'इंडिया में जिस भिंडी के हम सब्जी बनाकर खाते हैं, अमेरिका में वही स्नैक्स की तरह मिल रही है, मतलब फ्राय कर मसाला डालकर और इसका प्राइस 6.42 यूएस डॉलर है'. इसके बाद शख्स इस कीमत का भारतीय रुपये में हिसाब लगाता है और बताया है कि इसकी कीमत 7,250 प्रति किलो है. 

चिप्स के पैकेट का दिया उदाहरण

इसके बाद शख्स वीडियो में उदाहरण के तौर पर एक बड़ा चिप्स का पैकेट दिखाता है और उसकी कीमत 2.50 यूएस डॉलर बताता है. साथ ही बताता है कि वहां रखे सभी चिप्स और स्नैक्स लगभग 2 से 4 यूएस डॉलर की रेंज में हैं. इसके बाद वह तुलना करता है और दिखाता है कि एक तरफ 2.5 डॉलर में चिप्स का इतना बड़ा पैकेट मिलता है और 6.42 डॉलर में छोटा सा भिंडी डिब्बा मिलता है. इसके बाद वह कारण बताता है कि 'शायद भिंडी अमेरिका में इतनी उगती नहीं है, इसलिए ये इतनी महंगी मिलती है'.

आप भी देखिए ये वीडियो

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ashishahuja.usa नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा 'सच बताना, ₹7200 में भिंडी या इतने में तो फ्रिज भर जाता....'. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'मेरे गांव में 5 रुपये में मिलता है', दूसरे यूजर ने लिखा '10-15 रुपये में ही मिल जाएगी इंडिया में', एक अन्य यूजर ने लिखा 'हमारे यहां को बुखार आ जाएगा कस्टमर को रेट सुन कर'.

 

Lady Finger भिंडी

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.