रामलला को लगा दुनिया के सबसे महंगे 2.5 लाख रु किलो आम का भोग : अयोध्या

रामलला को लगा दुनिया के सबसे महंगे  2.5 लाख रु किलो आम का भोग : अयोध्या  

रामलला को लगा मियाजाकी आम का खास भोग, जानिए क्यों है इतना कीमती

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला को दुनिया के सबसे महंगे जापानी मियाजाकी आम का भोग लगाया गया. जानिए क्यों खास है यह आम और कैसे किसान की मेहनत बनी चर्चा का कारण.

रामलला को लगा दुनिया के सबसे महंगे  2.5 लाख रु किलो आम का भोग : अयोध्या

भगवान राम की नगरी अयोध्या से एक दिलचस्प और अनोखी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. श्रीराम मंदिर में विराजमान रामलला को इस बार विशेष भोग अर्पित किया गया, जो अपने आप में बेहद खास है, उन्हें दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ आमों में गिने जाने वाले जापानी मियाजाकी आम का भोग लगाया गया.

यह आम अपनी कीमत, बेहतरीन स्वाद और खास गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में मशहूर है. ऐसे में रामलला को इस खास आम का भोग लगाना श्रद्धालुओं के बीच आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

मियाजाकी आम में क्या खास है?

जिस आम का भोग रामलला को अर्पित किया गया, उसका नाम मियाजाकी आम है, जो जापान की एक बेहद मशहूर और खास किस्म मानी जाती है. इसे “एग ऑफ द सन” यानी “सूरज का अंडा” भी कहा जाता है. अपनी अनोखी बनावट, गहरे लाल रंग और बेहतरीन स्वाद के कारण यह आम दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ फलों में गिना जाता है.

अयोध्या के किसान ने किया कमाल

अयोध्या इस खास जापानी आम को उगाने का काम स्थानीय किसान ओमप्रकाश सिंह ने किया है, उन्होंने करीब दो साल पहले इस पौधे को लगाया था. लगातार देखभाल और मेहनत के बाद अब इस साल पेड़ पर पहली बार आम आए हैं. पेड़ पर करीब 12 आम लगे और हर आम का वजन लगभग 150 से 300 ग्राम के बीच बताया जा रहा है. अयोध्या के एक स्थानीय किसान द्वारा उगाया गया यह दुर्लभ आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिकता है. एक आम की कीमत करीब 1 लाख रुपये है, जो इसे दुनिया के सबसे महंगे आम की किस्मों में से एक बनाता है.

पहली फसल का पहला फल पहुंचा रामलला के चरणों में

किसान ओमप्रकाश सिंह ने बताया जब पेड़ पर पहला पका हुआ आम तैयार हुआ, तो उन्होंने बेचने या अपने पास रखने के बजाय भगवान रामलला को अर्पित करने का फैसला किया. उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर पहुंचकर पहला फल भगवान को समर्पित किया. भोग लगाते समय आम के ऊपर तुलसी का पत्ता भी रखा गया, जिसे हिंदू परंपरा में शुभ माना जाता है. 

आखिर क्यों इतना महंगा होता है मियाजाकी आम?

मियाजाकी आम का गूदा नरम होता है और ये रस से भरपूर होता है. यह आम केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

miyazi mango,मियाजी आम

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.