PMस्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष अभियान:
PM स्वनिधि योजना: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष अभियान:एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
PM स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक मदद के लिए लोन दिया जाता है. इस योजना के 6 साल हो चुके हैं और अभी तक लाभार्थियों को 1.12 करोड़ से ज्यादा ऋण वितरित किए जा चुके हैं.
PM स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे हो चुके हैं. इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को वर्किंग कपिटल लोन उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही समय पर लोन चुकाने वालों को ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट गारंटी का लाभ भी मिलता है. सरकार के अनुसार पीएम स्वनिधि योजना के तहत अभी तक 75.5 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1.12 करोड़ से ज्यादा ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इन ऋणों का कुल मूल्य 17,800 करोड़ रुपए से अधिक है. आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं...
क्या है PM स्वनिधि योजना?
2020 में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की आर्थिक मदद के लिए PM स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को लोन उपलब्ध कराया जाता है. लाभार्थियों को फेज में 15,000, 25,000 और 50,000 रुपए तक का लोन दिया जाता है. इसके बाद जो लाभार्थी समय पर लोन चुकाते हैं उन्होंने ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट गारंटी जैसे फायदे भी मिलते हैं. इसके साथ ही दूसरी लोन किस्त सफलतापूर्वक चुकाने वाले वेंडर्स को 30,000 रुपए तक की लीमिट वाला UPI से जुड़ा रुपे क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा डिजिटल ट्रांजैक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए 1,600 रुपए तक का कैशबैक दिया जाता है.
- पहला ऋण: ₹15,000 तक (12 आसान EMI में चुकाने योग्य)
- दूसरा ऋण: ₹25,000 तक (18 आसान EMI में चुकाने योग्य, समय पर पहला लोन चुकाने पर)
- तीसरा ऋण: ₹50,000 तक (36 आसान EMI में चुकाने योग्य, पिछला लोन समय पर चुकाने पर)
- ब्याज सब्सिडी: समय पर लोन चुकाने पर 7% की ब्याज सब्सिडी (Interest Subsidy) दी जाती है。
- कैशबैक: डिजिटल लेनदेन (Digital Transactions) को बढ़ावा देने के लिए मासिक कैशबैक प्रोत्साहन (Monthly cash-back incentive) भी प्रदान किया जाता है。
- कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: प्रोसेसिंग फीस और समय से पहले लोन चुकाने पर कोई जुर्माना (prepayment penalty) नहीं लगता है。
- वे सभी स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी-पटरी वाले, फेरीवाले) जो शहरी या आसपास के क्षेत्रों में वेंडिंग का कार्य करते हैं。
- शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) द्वारा जारी वेंडिंग प्रमाण पत्र या पहचान पत्र वाले लोग。
- योजना को मार्च 2030 तक बढ़ा दिया गया है。
PM स्वनिधि योजना के लिए कहां अप्लाई करें?
PM स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी PM स्वनिधि योजना के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी बैंक ब्रांच में भी इस योजना के लिए अप्लाई किया जा सकता है.
Post a Comment