UP ट्रैफिक पुलिस ने जारी की अहम चेतावनी आपकी कार की हाई बीम किसी दूसरे के लिए बन सकती है मुसीबत ,

UPट्रैफिक पुलिस ने जारी की अहम चेतावनी आपकी कार की हाई बीम किसी दूसरे के लिए बन सकती है मुसीबत, 

यूपी ट्रैफिक पुलिस ने अपने संदेश में कहा है कि हाई बीम से सामने चल रहे वाहन चालक की विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. लोगों से अपील की गई है कि शहर में हमेशा लो बीम का इस्तेमाल करें.

UPट्रैफिक पुलिस ने जारी की अहम चेतावनी आपकी कार की हाई बीम किसी दूसरे के लिए बन सकती है मुसीबत,

रात के समय सड़क पर गाड़ी चलाते हुए आपने भी कई बार सामने से आती तेज रोशनी की वजह से आंखें चौंधियाने का अनुभव किया होगा. कुछ सेकंड के लिए नजर धुंधली पड़ जाती है और सड़क पर क्या हो रहा है, यह समझना मुश्किल हो जाता है. यही कुछ सेकंड कई बार बड़े हादसों की वजह बन सकते हैं. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग शहरों के भीतर भी हाई बीम का इस्तेमाल करते रहते हैं.

उन्हें शायद अंदाजा नहीं होता कि उनकी सुविधा के लिए जलाई गई तेज रोशनी सामने से आ रहे किसी दूसरे वाहन चालक के लिए खतरा बन सकती है. इसी मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आगाह किया है और सड़क सुरक्षा से जुड़ा एक अहम संदेश साझा किया है.

शहर में हाई बीम क्यों बन जाती है खतरा?

शहरों में हाई बीम का इस्तेमाल सामने से आ रहे वाहन चालकों की विजिबिलिटी कम कर देता है. तेज रोशनी सीधे आंखों पर पड़ने से कुछ समय के लिए सड़क साफ दिखाई नहीं देती. ऐसे में चालक दूरी का सही अनुमान नहीं लगा पाता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी जोखिम भरी हो सकती है. कई बार सामने से आने वाली तेज रोशनी की वजह से सड़क पर मौजूद गड्ढे, डिवाइडर या अन्य वाहन अचानक नजर आते हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है.



हाई बीम का मकसद लंबी दूरी तक रास्ता साफ दिखाना होता है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर अंधेरी सड़कों, हाईवे या ऐसे इलाकों में किया जाता है जहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होती. लेकिन शहरों के भीतर, जहां सड़कें रोशनी से जगमगा रही हों और ट्रैफिक मौजूद हो, वहां लो बीम का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. यही वजह है कि रोड सेफ्टी गाइडलाइन्स भी कहती है कि सामने से वाहन आते ही हाई बीम को लो बीम में बदल देना चाहिए.


यूपी ट्रैफिक पुलिस ने भी की अपील

Trafic Police

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.