सावधान! 20 जून से Noida के इन सेक्टर्स में चलेंगे बुलडोजर, लिस्ट में आपका इलाका तो नहीं?

सावधान! 20 जून से Noida के इन सेक्टर्स में चलेंगे बुलडोजर, लिस्ट में आपका इलाका तो नहीं?

नोएडा अथॉरिटी 20 जून से यमुना-हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़ने जा रही है. जानिए किन सेक्टर्स में चलेगा बुलडोजर और क्या आपका इलाका भी लिस्ट में है.

सावधान! 20 जून से Noida के इन सेक्टर्स में चलेंगे बुलडोजर, लिस्ट में आपका इलाका तो नहीं?

नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी चेतावनी है. 20 जून से नोएडा अथॉरिटी यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर बड़ा बुलडोजर एक्शन शुरू करने जा रही है. कई प्रमुख सेक्टर इसकी जद में हैं -  क्या आपका इलाका भी शामिल है?

अगर आपने भी नोएडा या ग्रेटर नोएडा में नदी किनारे किसी आलीशान फार्म हाउस, सस्ते प्लॉट या रिजॉर्ट में इन्वेस्ट किया है, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है. नोएडा अथॉरिटी ने यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र (Floodplain Area) में बने सभी अवैध पक्के निर्माणों को ध्वस्त करने का आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है.

अथॉरिटी के सीईओ (CEO) कृष्णा करुणेशन ने एक इंटरवव्यू में बताया  कि

20 जून तक अगर ये अवैध निर्माण नहीं हटाए गए, तो बड़े स्तर पर बुलडोजर चलाकर इन्हें जमींदोज कर दिया जाएगा. इस बार प्रशासन का मूड इतना सख्त है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जिम्मेदार सर्किल अफसरों (CO) की नौकरी पर गाज गिरना तय है.

कृष्णा करुणेशन

स्विमिंग पूल से लेकर आलीशान फार्म हाउस तक: रडार पर हैं ये चीजें

नदियों का डूब क्षेत्र पूरी तरह 'नो-कंस्ट्रक्शन जोन' होता है, जहां किसी भी तरह का पक्का निर्माण गैरकानूनी है. इसके बावजूद भू-माफियाओं ने नियमों को ताक पर रखकर यहां करोड़ों के साम्राज्य खड़े कर दिए हैं. अथॉरिटी के रडार पर इस बार ये अवैध निर्माण हैं:

  • अवैध कॉलोनियां और पक्के मकान
  • लग्जरी फार्म हाउस और स्विमिंग पूल
  • कमर्शियल रिसॉर्ट्स और होटलनुमा ढांचे

प्रशासन क्यों ले रहा है इतना बड़ा एक्शन?

अधिकारियों का कहना है कि मानसून के दौरान जब नदियों का जलस्तर बढ़ता है, तो इन अवैध इलाकों में पानी भर जाता है. इसके बाद सरकार को करोड़ों रुपये और भारी संसाधन लगाकर लोगों को रेस्क्यू करना पड़ता है. इस बार मानसून की बारिश आने से पहले ही इस समस्या को जड़ से खत्म करने की तैयारी है.

Noida

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.