अब घर बैठे ऐप से बुक होगा यूरिया-DAP, जानें जरूरी डिटेल, खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन,

अब घर बैठे ऐप से बुक होगा यूरिया-DAP, जानें जरूरी डिटेल, खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, 

भारत सरकार द्वारा एक नया मोबाइल ऐप FFS (Framework for Fertilizer Sale)  किया गया है, जिसके जरिए किसान घर बैठे ही यूरिया और DAP जैसी जरूरी खाद की बुकिंग कर सकते हैं.

अब घर बैठे ऐप से बुक होगा यूरिया-DAP, जानें जरूरी डिटेल, खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन,
खेती-किसानी करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी और काम की खबर सामने आई है. अब खाद खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगने या एक दुकान से दूसरी दुकान तक चक्कर लगाने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. भारत सरकार द्वारा एक नया मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जिसके जरिए किसान घर बैठे ही यूरिया और DAP जैसी जरूरी खाद की बुकिंग कर सकते हैं. फिलहाल इस नई व्यवस्था की शुरुआत उत्तर प्रदेश के रामपुर और सीतापुर जिलों से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की जा रही है. इस डिजिटल सिस्टम का नाम FFS (Framework for Fertilizer Sale) रखा गया है, जिसका मकसद खाद वितरण को आसान और पारदर्शी बनाना है.

क्या है FFS App?

FFS एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे किसानों को खाद से जुड़ी जानकारी और बुकिंग की सुविधा देने के लिए तैयार किया गया है. इस ऐप की मदद से किसान अपने आसपास के खाद विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टॉक की जानकारी देख सकेंगे. इसके साथ ही जरूरत के अनुसार खाद को पहले से बुक भी कर सकेंगे. इससे खाद की तलाश में बार-बार बाजार जाने की जरूरत कम होगी.

किसान कैसे कर सकेंगे लॉगिन?

सरकार की योजना के मुताबिक किसान अपनी फार्मर आईडी या आधार नंबर के जरिए ऐप में लॉगिन कर सकेंगे. लॉगिन के बाद वो अपने नजदीकी खाद विक्रेता का चयन कर पाएंगे और अपनी जरूरत के अनुसार खाद रिजर्व कर सकेंगे.

बुकिंग के बाद क्या मिलेगा?

जब किसान ऐप के जरिए खाद बुक करेंगे, तब उन्हें एक बुकिंग आईडी और एक QR कोड मिलेगा. इसके बाद किसान संबंधित दुकान पर जाकर ये QR कोड या बुकिंग आईडी दिखाकर अपनी बुक की गई खाद पा सकेंगे.

किसानों को क्या होगा फायदा?

इस व्यवस्था से किसानों का समय बचेगा और खाद बुकिंग पहले से आसान होगी. स्टॉक की सही जानकारी मोबाइल पर मिल सकेगी. भीड़ और अव्यवस्था कम हो सकती है. साथ ही खरीद-बिक्री का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी.

अभी किसानों को क्या करना चाहिए?

किसानों को अपनी फार्मर आईडी तैयार रखनी चाहिए. आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट रखनी चाहिए और मोबाइल नंबर चालू रखना चाहिए. साथ ही सरकार की ओर से जारी होने वाली नई सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

जागरूक किसान

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.