नीट का री एग्जाम देने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए है, क्या-क्या बैन, टेलीग्राम बैन, एग्जाम का ड्रेस कोड, अभ्यर्थी सुरक्षा के लिए IAF और पैरामिलिट्री तैनात
नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के लिए NTA ने ड्रेस कोड और गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. जानें 21 जून को होने वाली परीक्षा के नियम, बायोमेट्रिक प्रोसेस और क्या चीजें साथ ले जा सकते हैं.
NEET UG Dress Code 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से 21 जून 2026 को होने जा रही NEET (UG) 2026 की री-एग्जामिनेशन के लिए एक बेहद जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है. परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एनटीए ने ड्रेस कोड और जरूरी नियमों की एक लिस्ट शेयर की है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इन नियमों को ध्यान से पढ़ लें.
NEET UG Dress Code 2026 : क्या पहनकर जाना है?
जो छात्र कोई धार्मिक प्रतीक, कलावा, पगड़ी, हिजाब या अपनी आस्था से जुड़ी चीजें पहनते हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत होगी. हालांकि, ऐसे छात्रों को तय समय से काफी पहले सेंटर पहुंचना होगा ताकि उनकी अच्छे से चेकिंग (Frisking) हो सके.
परीक्षा के लिए हल्के कपड़े सबसे अच्छे माने गए हैं. लेकिन जरूरत पड़ने पर छात्र पूरी बाजू (Full-sleeve) के कपड़े या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं. इसके लिए भी आपको सेंटर पर जल्दी रिपोर्ट करना होगा.
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे साधारण चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनकर ही आएं. हाई-हील्स पहनने वाले छात्रों की अलग से और ज्यादा चेकिंग की जा सकती है.
NEET UG Guideline 2026 : क्या चीजें ले जाना पूरी तरह बैन है?
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना सख्त मना है. इसके अलावा धातु (Metal) की चीजें, बड़े बकल वाले बेल्ट, भारी ज्वेलरी और एक्सेसरीज पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी. एंट्री से पहले सभी छात्रों की अनिवार्य सिक्योरिटी चेक की जाएगी. किसी भी तरह की डाउट या जानकारी के लिए छात्र एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.


Post a Comment