रावतपुर में करंट से दो लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों को पांच लाख की सहायता पर बनी सहमति

रावतपुर में करंट से दो लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों को पांच लाख की सहायता पर बनी सहमति

मृतक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी, बच्चों को 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा; वार्ता के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए परिजन

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर विरोध कर रहे परिजनों और स्कूल प्रबंधन के बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता के बाद सहमति बन गई। समझौते के बाद परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।






जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को रावतपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कराई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा संबंधित पक्षों के बीच वार्ता कराई।

वार्ता के बाद तय हुआ कि......

स्कूल प्रबंधक की ओर से पीड़ित परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता/मुआवजा दिया जाएगा। 

मृतक के परिवार के एक सदस्य को एक नौकरी 

मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और परिवार के बच्चों को कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।

सहमति बनने के बाद परिजनों ने विरोध समाप्त कर दिया और शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सामान्य है।

थाना,रावतपुर,कानपुर

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.