पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर परम पुरवा में मनाया गया अंत्योदय दिवस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर परम पुरवा में मनाया गया अंत्योदय दिवस



कानपुर। वार्ड नंबर 16 परम पुरवा स्थित कैंब्रिज शक्ति केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जूही मंडल मंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. समरदीप पांडेय के नेतृत्व में पार्षद विद्या वर्मा के कार्यालय पर किया गया।








कार्यक्रम में डॉ. समरदीप पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।








कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण पहुंचाने की उनकी अवधारणा को स्मरण करने के लिए समर्पित है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज को जागरूक करने का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार, बूथ अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, वेद वर्मा, विनय मालवी, डॉ. अंकुश सिंह चौहान, शरद वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉक्टर समरदीप पाण्डेय

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.