नशे की हालत में सड़क पर अभद्रता का वीडियो वायरल, उपनिरीक्षक शिव कुमार द्विवेदी निलंबित
कानपुर नगर। दिनांक 25 सितंबर 2026 को एक उपनिरीक्षक द्वारा नशे की हालत में सड़क पर अभद्रता किए जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आया। मामले का संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, कमिश्नरेट कानपुर नगर के आदेशानुसार उपनिरीक्षक शिव कुमार द्विवेदी (पीएनओ-862738093), वर्तमान तैनाती पीआरवी-4820, थाना ककवन, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में नियमानुसार विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। मामले में विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment