त्योहारों के इस मौसम में सबसे सस्ती कार घर लाने के लिए, 4.69 लाख से कीमत शुरू, Tiago से Creta तक शामिल
त्योहारों के इस मौसम में सबसे सस्ती कार घर लाने के लिए, 4.69 लाख से कीमत शुरू, Tiago से Creta तक शामिल
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की डिमांड लगातार बढ़ रही है. दिवाली भी पास आ रही है. ऐसे में अगर आप भी EV कार खरीदना चाह रहे हैं तो अब सही समय आ गया है. हालांकि, कई लोगों के मन में होता है कि इसके
लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होते हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है. ज्यादातर कंपनियां Battery-as-a-Service (BaaS) का ऑप्शन देती है. इससे आप कम बजट में ही अपने लिए इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं. Tata से लेकर Maruti तक के ऑप्शन आपके पास हैं. बैटरी-एज-ए-सर्विस पर गाड़ी खरीदने से पहले से आइए समझते हैं, क्या होता है ये और कैसे करता है काम.
Tata Tiago EV: कम कीमत में नई शुरुआत
BaaS शुरुआती कीमत: 4.69 लाख रुपये + 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर
अगर बिना BaaS के खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 6.99 लाख की शुरुआती कीमत खर्च करनी होगी. Tata Tiago EV भारत की सबसे सस्ती और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है. बिना बैटरी के (BaaS स्कीम के तहत)
इसकी शुरुआती कीमत सीधे 2.30 लाख रुपये कम होकर केवल 4.69 लाख रुपये रह जाती है. हालांकि, इसके बाद ग्राहकों को बैटरी इस्तेमाल करने के एवज में प्रति किलोमीटर केवल 2.6 रुपये की दर से सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है.
BaaS शुरुआती कीमत: 4.99 लाख रुपये + 3.2 रुपये प्रति किलोमीटर
बिना BaaS के इसकी कीमत 7.63 लाख रुपये से शुरू होती है. MG की यह कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश टू-डोर इलेक्ट्रिक कार शहरों में काफी पॉपुलर हो रही है. इसके बेस वेरिएंट्स में 17.3kWh और हाई वेरिएंट्स में 17.4kWh की बैटरी मिलती है. BaaS के तहत इसकी शुरुआती कीमत सीधे 2.64 लाख कम होकर 4.99 लाख रुपये रह जाती है. इसके बाद ग्राहकों को प्रति किलोमीटर 3.2 रुपये का बैटरी किराया चुकाना होता है. आपको बता दें कि जब MG ने पहली बार इस कार को BaaS के साथ पेश किया था, तब इसकी शुरुआती सब्सक्रिप्शन दर काफी कम यानी 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर थी.
EV car
Post a Comment