सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने परम पुरवा में लिया फीडबैक, लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला या नहीं,

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने परम पुरवा में लिया फीडबैक, लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला या नहीं, 

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत परम पुरवा, वार्ड नंबर 16 में लाभार्थी सर्वे अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से सीधे संवाद किया।





इस दौरान जूही मंडल मंत्री एवं कैंब्रिज कान्वेंट शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. समरदीप पांडेय ने लाभार्थियों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध में उनके अनुभव और सरकार की योजनाओं से हुए लाभ का फीडबैक प्राप्त किया गया। लाभार्थियों के अनुभवों को वीडियो के माध्यम से भी रिकॉर्ड किया गया।








इस अवसर पर डॉ. समरदीप पांडेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से संवाद स्थापित करना और उनके अनुभवों को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान के दौरान सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार, भाजपा नेता विनय मालवी, बूथ अध्यक्ष प्रदीप वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.