जन-सुनवाई में DCP दक्षिण का सख्त संदेश: शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई, लापरवाही पर नहीं चलेगा बहाना

जन-सुनवाई में DCP दक्षिण का सख्त संदेश: शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई, लापरवाही पर नहीं चलेगा बहाना

DCP दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश—हर शिकायतकर्ता को कार्रवाई से अवगत कराने पर जोर

कानपुर नगर, 26 सितंबर 2026। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने शनिवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं पुलिस उपायुक्त के समक्ष रखीं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई एवं समाधान के संबंध में अवगत कराया जाए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

डीसीपी दक्षिण ने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं का केवल तात्कालिक समाधान न किया जाए, बल्कि उनके स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कदम उठाए जाएं।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उन्हें शीघ्र एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

DCP,दिपेन्द्र नाथ चौधरी

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.