कानपुर पूर्वी जोन में चली ट्रांसफर एक्सप्रेस कई पुलिसकर्मी के साथ चौकियों के बदले चौकी इंचार्ज

कानपुर पूर्वी जोन में चली ट्रांसफर एक्सप्रेस कई पुलिसकर्मी के साथ चौकियों के बदले चौकी इंचार्ज 

कानपुर पूर्वी जोन में चली ट्रांसफर एक्सप्रेस कई पुलिसकर्मी के साथ चौकियों के बदले चौकी इंचार्ज

कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के पूर्वी जोन में स्थानांतरण एवं तैनाती व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गठित स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में 10 पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित कर विभिन्न चौकियों एवं थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी प्रेस नोट के अनुसार उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को पूर्वी जोन से चौकी कचहरी, थाना कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अजय कुमार को थाना चकेरी से चौकी सरसैयाघाट, थाना कोतवाली तथा एक अन्य उपनिरीक्षक अजय कुमार को चौकी जेल, थाना कोतवाली भेजा गया है।

उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना कलक्टरगंज से बीट चौबेगोला, थाना मूलगंज की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अमित कुमार को प्रभारी चौकी टौंस, थाना नर्वल से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी सिरकी मोहाल, थाना कलक्टरगंज बनाया गया है।

इसी क्रम में महिला उपनिरीक्षक वैशाली भदौरिया को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी गंगाघाट, थाना छावनी भेजा गया है। उपनिरीक्षक सन्दर्भ शेखर को पूर्वी जोन से प्रभारी चौकी नयागंज, थाना कलक्टरगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक राहुल कुमार को सर्विलांस सेल पूर्वी जोन से प्रभारी चौकी श्यामनगर, थाना चकेरी, जबकि उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार को थाना कलक्टरगंज से प्रभारी चौकी टौंस, थाना नर्वल भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक अजय कुमार को थाना चकेरी से प्रभारी चौकी शिवगोदावरी, थाना जाजमऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग के इस स्थानांतरण से विभिन्न चौकियों पर नई तैनाती के साथ स्थानीय पुलिस व्यवस्था में बदलाव हुआ है।

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.