वर्दी का फर्ज निभाया, बचाईं 5 जिंदगियां,

 वर्दी का फर्ज निभाया, बचाईं 5 जिंदगियां, 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं पांच जिंदगियां, सिपाही दंपति ने राइफल से शीशे तोड़कर सभी को सुरक्षित निकाला

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे के बाद सिपाही दंपति ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कार में फंसे पांच लोगों की जान बचा ली। घटना तालग्राम क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के करीब 171 किलोमीटर पर हुई।






प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद उसमें सवार पांच लोग वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना को देखकर वहां से गुजर रहे सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह तत्काल मौके पर रुके और राहत कार्य में जुट गए।

कार के दरवाजे नहीं खुलने पर सिपाही अमित तेवतिया ने बिना समय गंवाए अपनी राइफल की मदद से कार के शीशे तोड़े। इसके बाद सिपाही दंपति ने काफी मशक्कत कर कार में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

संकट की घड़ी में सिपाही दंपति की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता ने पांच जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। घटना के बाद सिपाही अमित तेवतिया और अर्चना सिंह की बहादुरी की सराहना की जा रही है।







वर्दी का फर्ज निभाते हुए सिपाही दंपति ने जिस साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, वह पुलिस सेवा के मानवीय पक्ष की मिसाल है।

Police,Great Job

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.