सम्पूर्ण समाधान दिवस पर DM और DCP पश्चिम ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
बिल्हौर तहसील में आयोजित जनसुनवाई में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर
कानपुर नगर। तहसील बिल्हौर में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को उचित राहत प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें समय पर न्याय और राहत उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जनशिकायतों के प्रति गंभीरता बरतने तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


Post a Comment