# कानपुर जोन की 26वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में कानपुर कमिश्नरेट ने इटावा को 195 रनों से रौंदा **अभिषेक ने 43 गेंदों में जड़ा शानदार शतक, नीरज ने 5 विकेट लेकर टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका** **कानपुर।** उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर जोन की 26वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, एसीपी लाइन अंजना दहिया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं खेल से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। 16 से 19 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन समारोह के बाद कानपुर कमिश्नरेट और इटावा के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इटावा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर कमिश्नरेट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित पारी में 226 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 43 गेंदों पर 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि नरेंद्र सिंह ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम कानपुर कमिश्नरेट के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और महज 31 रनों पर ऑलआउट हो गई। कानपुर की ओर से नीरज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में केवल 10 रन देकर 5 विकेट झटके, वहीं कृष्णकांत ने 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस तरह कानपुर कमिश्नरेट ने इटावा को 195 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता में शानदार जीत के साथ आगाज किया। **ललितपुर ने औरैया को 53 रनों से दी शिकस्त** प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला ललितपुर और औरैया की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ललितपुर की टीम ने 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम 14.3 ओवर में महज 60 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार ललितपुर की टीम ने 53 रनों से शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आगामी मुकाबले 19 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

कानपुर जोन की 26वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में कानपुर कमिश्नरेट ने इटावा को 195 रनों से रौंदा



अभिषेक ने 43 गेंदों में जड़ा शानदार शतक, नीरज ने 5 विकेट लेकर टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका

कानपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर जोन की 26वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, एसीपी लाइन अंजना दहिया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं खेल से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

16 से 19 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन समारोह के बाद कानपुर कमिश्नरेट और इटावा के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इटावा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर कमिश्नरेट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित पारी में 226 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 43 गेंदों पर 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि नरेंद्र सिंह ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम कानपुर कमिश्नरेट के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और महज 31 रनों पर ऑलआउट हो गई। कानपुर की ओर से नीरज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में केवल 10 रन देकर 5 विकेट झटके, वहीं कृष्णकांत ने 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस तरह कानपुर कमिश्नरेट ने इटावा को 195 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता में शानदार जीत के साथ आगाज किया।

**ललितपुर ने औरैया को 53 रनों से दी शिकस्त**

प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला ललितपुर और औरैया की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ललितपुर की टीम ने 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम 14.3 ओवर में महज 60 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार ललितपुर की टीम ने 53 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आगामी मुकाबले 19 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।


कानपुर जोन की 26वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.