अष्टमी भंडारे में डॉ. समरदीप पांडेय ने विधायक महेश त्रिवेदी का माल्यार्पण कर किया स्वागत

अष्टमी भंडारे में डॉ. समरदीप पांडेय ने विधायक महेश त्रिवेदी का माल्यार्पण कर किया स्वागत











कानपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ‘नौ दिन, नौ भंडारे’ के अंतर्गत अष्टमी के दिन गोविंद नगर स्थित दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।





इस अवसर पर भाजपा जूही मंडल के मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने विधायक महेश त्रिवेदी को माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां दुर्गा के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नवरात्रि के दौरान लगातार आयोजित किए जा रहे इन भंडारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया जा रहा है। धार्मिक आयोजन के जरिए जनसेवा और भारतीय धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।








कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, मंडल महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई, मनीष गंगवानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील नारंग, शिव शंकर सैनी, दिलीप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पार्षद विद्या वर्मा, वरिष्ठ नेता अजीत सिंह छाबड़ा, मंडल उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, सिमरन कौर, मंडल मंत्री राधाकांत मिश्रा, मनोज पाल, सेक्टर अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, भाजपा नेता विनय मालवी, मुकेश रावत सहित अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


डॉ समरदीप पाण्डेय

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.