नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, एडीजे-13 न्यायालय ने सुनाया फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना
कानपुर। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ककवन में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में थाना ककवन में वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में मु0अ0सं0-185/2020 के तहत धारा 376AB, 506 भादवि एवं 5झ/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई।

पुलिस की सशक्त पैरवी और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर माननीय एडीजे-13, कानपुर देहात ने अभियुक्त कुलदीप पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी कसिगवां, थाना ककवन, कानपुर नगर को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास एवं ₹1,00,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया। जुर्माना अदा न करने पर अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के निकट पर्यवेक्षण में हुई।

प्रभावी पैरवी करने वाली टीम में शामिल रहे:

  • राकेश कुमार मिश्रा – एडीजीसी
  • कांस्टेबल अजय कुमार – कोर्ट मोहर्रिर
  • हेड कांस्टेबल 2225 विकास चन्द्र – पैरोकार

पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की मजबूत पैरवी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में दोषी को कठोर सजा दिलाई गई।

PS ककवन, कानपुर नगर

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.