घाटमपुर में तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, शातिर अपराधी पवन घायल; दूसरा फरार

घाटमपुर में तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, शातिर अपराधी पवन घायल; दूसरा फरार

10 मुकदमों में आरोपी पवन के पैर में लगी गोली, पुलिस टीम को ₹25 हजार का पुरस्कार

कानपुर नगर। घाटमपुर सर्किल में ट्रांसफार्मर से संबंधित चोरी और बिजली के तार काटने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम नीबिया के पास चेकिंग के दौरान तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।





पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर से संबंधित चोरी और बिजली के तार काटने की घटनाओं को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने चेकिंग और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ग्राम नीबिया के आसपास चेकिंग कर रही थी। तभी एक वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार दो व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया।


घायल अभियुक्त की पहचान पवन पुत्र राम सजीवन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पवन शातिर अपराधी है और उसके विरुद्ध लूट, डकैती, चोरी तथा बिजली के तार चोरी सहित लगभग 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। प्रारंभिक जांच में उसके गिरोह की क्षेत्र में तार चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी सामने आई है।











घायल अभियुक्त को मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं और उसकी तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹25,000 के पुरस्कार की घोषणा की गई है।


बिजली तार चोरी, घाटमपुर

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.