महाराजपुर के रूमा औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर पाया गया काबू, 10 दमकल यूनिटों ने संभाला मोर्चा

महाराजपुर के रूमा औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर पाया गया काबू, 10 दमकल यूनिटों ने संभाला मोर्चा



कानपुर। थाना महाराजपुर क्षेत्र के रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में 17 नवंबर 2026 को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), कानपुर नगर के नेतृत्व में 10 अग्निशमन यूनिटों ने मोर्चा संभालते हुए चारों ओर से आग को घेरकर बुझाने का अभियान चलाया। दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग की प्रभावी कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है।

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.