थाना शिवराजपुर के अंतर्गत ग्राम तरी पाठकपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
कानपुर नगर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सोमवार, दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना शिवराजपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तरी पाठकपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री योगेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त श्री अंकित कुमार, थाना प्रभारी शिवराजपुर श्री अमित कुमार, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
नवनिर्मित पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी। इससे आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, क्षेत्रवासियों को पुलिस सहायता प्राप्त करने में भी सुविधा होगी।
पुलिस चौकी का संचालन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन के बीच पुलिस की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने के साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी।
Post a Comment