जानिए पर्ल बुटिक चलाने वाली शांति अवस्थी से,पुराने सिंपल शॉल को सुपर स्टाइलिश कैसे बनाएं, ट्राय करें ये 5 अलग-अलग विंटर लुकए दिखेंगे बहुत क्लासी

जानिए पर्ल बुटिक संचालिका शांति अवस्थी से, पुराने सिंपल शॉल को सुपर स्टाइलिश कैसे बनाएं, ट्राय करें ये 5 अलग-अलग विंटर लुकए दिखेंगे बहुत क्लासी

आज हम आपको शॉल स्टाइल करने के 5 अलग-अलग तरीके बताने जा रहे हैं. ये आसान विंटर लुक्स ने सिर्फ आपको ठंड से बचाएंगे, बल्कि आपके पूरे आउटफिट को क्लासी भी बना देंगे.

How to Style Shawl in Winters: पर्ल बुटिक चलाने वाली शांति मैम सर्दी की बात करते हुए बताती हैं की सर्दियों का मौसम आते ही गर्म और स्टाइलिश कपड़ों की तलाश शुरू हो जाती है. ऐसे में अलमारी में रखी दादी-नानी के जमाने की पुरानी सिंपल शॉल भी आपके विंटर फैशन का सबसे खास हिस्सा बन सकती है. अगर आप भी पुराने शॉल को नया और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको शॉल स्टाइल करने के 5 अलग-अलग तरीके बताने जा रहे हैं. ये आसान विंटर लुक्स ने सिर्फ आपको ठंड से बचाएंगे, बल्कि आपके पूरे आउटफिट को क्लासी, एलिगेंट और फैशनेबल भी बना देंगे.



1. बेल्टेड शॉल

शॉल को स्टाइलिश लुक देने के लिए शांति मैम बताती हैं कि आप उसे कमर पर बेल्ट के साथ पहन सकते हैं. ये तरीका न सिर्फ आपकी कमर को हाईलाइट करताा है, बल्कि पूरे आउटफिट को एक खूबसूरत शेप भी देता है. इसे सिंपल ड्रेस या फिटेड टॉप और जींस के साथ पहनें. इससे आपका सिंपल सा लुक भी तुरंत क्लासी और फैशनेबल दिखने लगेगा, साथ ही सर्दियों में गर्माहट भी बनी रहेगी.



2. वन शोल्डर रैप

मॉडर्न और ट्रेंडी लुक पाने के लिए शॉल को एक कंधे पर स्टाइलिश तरीके से डालें और उसे पीछे की ओर हल्के से गिरने दें. येे असिमेट्रिकल स्टाइल आपके आउटफिट को यूनिक और फैशनेबल टच देता है. कैजुअल आउटिंग, पार्टी या शाम की छोटी-मोटी मीटिंग्स में ये लुक काफी खूबसूरत लगता है और आपको भीड़ से अलग दिखाने में मदद करता है.



3. नॉटड शॉल

शॉल को गले में बांधकर भी आप अपने विंटर लुक को बेहद स्टाइलिश बना सकते हैं. इसके लिए शॉल के एक सिरे कोो दूसरे सिरे के बीच से निकालकर हल्की गांठ लगा लें. ये तरीका शॉल को अच्छी तरह सेट रखता है और आपके आउटफिट में एक फैशनेबल टच जोड़ता है. सर्दियों के मौसम में ये स्टाइल आपको ठंड से बचाएगा साथ-साथ स्टाइलिश भी लगेगा.









4. लेयर्ड शॉल

सर्दियों में लेयरिंग का ट्रेंड हमेशा फैशन में रहता है. आप अपनी शॉल को कोट, जैकेट या लॉन्ग ओवरकोट के साथ पहन सकते हैं, ताकि उसका कुछ हिस्सा बाहर नजर आए. इससे आपके लुक में टेक्सचर और स्टाइल की खूबसूरत लेयर जुड़ जाती है.







5. हुडेड शॉल अगर आपकी शॉल में हूड लगा हुआ है, तो उसे स्टाइलिश तरीके से पहनकर आप सर्दियों में फैशन और आराम दोनों का मजा ले सकते हैं. ठंडी हवा से बचने के लिए हूड को सिर पर पहनें और शॉल को कंधों पर आराम से ओढ़ लें. रोजमर्रा की आउटिंग या ट्रैवल के दौरान ये स्टाइल आपको बिना ज्यादा मेहनत के बेेहद कूल और फैशनेबल दिखा सकता है.

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.