विजयादशमी पर रावण दहन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन किया। साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
सेन्ट्रल जोन पुलिस की अपील
सेन्ट्रल जोन पुलिस ने समस्त नागरिकों से विजयादशमी का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया, ताकि पर्व को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।




Post a Comment