विजयदशमी पर डॉ. समरदीप पांडेय ने भाजपा नेताओं को भेंट की भगवान श्रीराम एवं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

विजयदशमी पर डॉ. समरदीप पांडेय ने भाजपा नेताओं को भेंट की भगवान श्रीराम एवं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

विजयदशमी पर डॉ. समरदीप पांडेय ने भाजपा नेताओं को भेंट की भगवान श्रीराम एवं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

कानपुर। विजयदशमी के पावन पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ दशहरा मनाया। इस अवसर पर भाजपा जूही मंडल के मंडल मंत्री डॉ. समरदीप पांडेय ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उन्हें भगवान श्रीराम एवं मां दुर्गा की प्रतिमाएं भेंट कीं और विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






कार्यक्रम के क्रम में डॉ. समरदीप पांडेय अपने साथियों के साथ किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री महेश त्रिवेदी के निज निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक जी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें विधायक जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।





इसके पश्चात डॉ. पांडेय जूही मंडल अध्यक्ष श्री दीपू पासवान के कार्यालय पहुंचे और उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर दशहरा पर्व की बधाई दी। वहीं, निराला नगर मंडल अध्यक्ष श्री विनीत दुबे के निज निवास पर पहुंचकर उन्हें जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की तथा विजयदशमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।







कार्यक्रम में भाजपा नेता मालवीय, सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार, दैनिक अयोध्या टाइम्स के पत्रकार मौर्या जी, मुकेश रावत सहित अन्य साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.