'मतदाता जोड़ो अभियान' के तहत वार्ड नंबर 16 में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, घर-घर जाकर नए वोटर बनाने की बनी रणनीति: कानपुर

'मतदाता जोड़ो अभियान' के तहत वार्ड नंबर 16 में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, घर-घर जाकर नए वोटर बनाने की बनी रणनीति: कानपुर 

'मतदाता जोड़ो अभियान' के तहत वार्ड नंबर 16 में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, घर-घर जाकर नए वोटर बनाने की बनी रणनीति: कानपुर

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के 'मतदाता जोड़ो अभियान' के अंतर्गत आज वार्ड नंबर 16 स्थित कैंब्रिज शक्ति केंद्र पर एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जूही मंडल मंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. समरदीप पांडेय ने प्रभारी के रूप में शिरकत की और आगामी अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की।

बैठक के दौरान संगठन द्वारा संचालित एसएसआर (SSR) कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो सका है, उनके नाम जुड़वाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाई गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. समरदीप पांडेय ने सभी बूथ अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर ऐसे नागरिकों को चिन्हित करें जो मतदान के पात्र हैं, लेकिन उनका नाम सूची में नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पात्र नागरिकों को प्रेरित कर उनका फॉर्म-6 भरवाया जाए, ताकि अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ सकें।




इस महत्वपूर्ण बैठक में सेक्टर अध्यक्ष कौशल कुमार, बूथ अध्यक्ष राहुल अग्रहरि एवं प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



मतदाता जोड़ो अभियान,डॉ. समरदीप पांडेय

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.