कमिश्नरेट कानपुर नगर के पूर्वी जोन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से हुए तबादले
कानपुर नगर: कमिश्नरेट कानपुर नगर के पूर्वी जोन में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। स्थानांतरण हेतु गठित स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बाद कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
आदेश के अनुसार, सूची में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त कर तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक कदम का मुख्य उद्देश्य पूर्वी जोन के विभिन्न थानों और चौकियों में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को बिना किसी देरी के अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर योगदान आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Post a Comment