हनुमंत विहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
कानपुर नगर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को मृतक के बड़े भाई ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। फिलहाल प्रकरण की विवेचना जारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना से संबंधित वीडियो की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment