गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर कीर्तन मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर कीर्तन मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शोभायात्रा आयोजकों से की वार्ता, सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर कीर्तन मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कानपुर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष निकलने वाली नगर कीर्तन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने थाना अनवरगंज क्षेत्रांतर्गत गुरुद्वारे से मोतीझील तक निर्धारित शोभायात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शोभायात्रा के आयोजकों से मुलाकात कर आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आपसी समन्वय बनाए रखने और आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत वार्ता की।

अधिकारियों ने शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना है, ताकि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।



Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.