हरजिंदर नगर से लाल बंगला तक चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ कराए गए खाली
टीआई राजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, अवैध पार्किंग और सड़क पर लगे ठेले हटवाए गए
कानपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अभय नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को टीआई पूर्वी जोन प्रथम श्री राजेश मिश्रा के नेतृत्व में हरजिंदर नगर चौराहे से लाल बंगला तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर ठेले लगाकर किए गए अवैध कब्जों के साथ ही सड़क किनारे खड़ी बाइक, कार एवं अन्य वाहनों को हटवाया गया। यातायात पुलिस की कार्रवाई से मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे आवागमन को सुचारु बनाने में मदद मिल सके।
इस दौरान संबंधित दुकानदारों, ठेला संचालकों एवं वाहन स्वामियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सड़क और फुटपाथ पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क एवं फुटपाथ पर अवैध कब्जे और अनियोजित पार्किंग के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Post a Comment