हनुमंत विहार में वीरू सिंह की मौत का मामला: टक्कर के बाद 1.5 किलोमीटर तक कार पर घसीटने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर नगर। थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में युवक वीरू सिंह की मृत्यु के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच में पता चला कि होंडा कार की टक्कर लगने के बाद वीरू सिंह कार के बोनट और छत पर आ गए थे। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर तक कार चलाता रहा। इसके बाद वीरू सिंह को नीचे उतारा गया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनके चलते उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लिखित तथ्यों को विवेचना में शामिल कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में इस्तेमाल की गई होंडा कार को जनपद फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।
इस प्रकरण में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बाइट: श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर।

Post a Comment