कानपुर नगर की यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था की एडवाइज़री जारी
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कानपुर नगर की यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था दिनांक 23.11.2026 रात्रि 11 बजे से 24.11.2026 को स्नान समाप्ति तक इस प्रकार रहेगी-
डायवर्जन
1. बिल्हौर से आने वाले भारी/मध्यम वाहन नानामाऊ तिराहे से बांगरमऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे ,ऐसे वाहन नानामाऊ तिराहे से अरोल (आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे) होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
2. अरोल से आने वाले भारी /मध्यम वाहन बांगरमऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे ,ऐसे वाहन नानामाऊ तिराहे से यू-टर्न लेकर अरोल (आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे) होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
3. शिवराजपुर की तरफ से आने वाले भारी /मध्यम वाहन बांगरमऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे ,ऐसे वाहन नानामाऊ तिराहे से अरोल (आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे) होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
4. उन्नाव सीमा से परियर पुल होते हुये कोई भी मध्यम /भारी वाहन जिन्हें चौबेपुर की ओर जाना है परियर पुल होते हुये बिठूर शनिदेव चौराहा की ओर नहीं आ सकेंगे, ऐसे वाहन गंगाबैराज से मन्धना होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
5. चौबेपुर से भारी / मध्यम भारी वाहन शनिदेव चौराहा बिठूर की ओर नहीं आ सकेंगे,ऐसे वाहन मन्धना गंगाबैराज होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
6. मन्धना चौराहे की ओर से आने वाले भारी / मध्यम वाहन ब्लूवर्ड तिराहे से चुंग्गी चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन यशकोठारी चौराहा से गंगाबैराज होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
7. मन्धना व कल्याणपुर की ओर से आने वाले भारी / मध्यम वाहन यशकोठारी चौराहा से चुंग्गी चौराहा बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन गंगा बैराज की ओर से जा सकेंगे ।
8. एसकोठारी चौराहे से चार पहिया / छः पहिया अथवा अन्य बडे सवारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन ब्लूवर्ड तिराहे से बिठूर की ओर जा सकेंगे ।
9. गंगा बैराज से कोई भारी / मध्यम वाहन अटल घाट कर्बला की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन एस कोठारी चौराहा होते हुये कल्याणपुर से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
10.
मैनावती मार्ग एवं कम्पनीबाग की ओर से कोई भारी / मध्यम वाहन कर्बला / गंगाबैराज की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन जीटी रोड़ होते हुये रामादेवी अथवा कल्याणपुर की ओर से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे ।
11.
कम्पनीबाग चौराहा से वीआईपी रोड़ होते हुये बीमा चौराहा एवं जाजमऊ तक कोई भी भारी / मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन जीटी रोड़ होते हुये रामादेवी एवं कल्याणपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
12.
बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भारी / मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे ।
13.
फूलबाग चौराहा की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहे से दाँहिने मुड़कर सरसैय्याघाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
14.
कानपुर नगर से शुक्लागंज जनपद उन्नाव की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन नया गंगा पुल होते हुए शुक्लागंज की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन झाड़ी बाबा चौराहा से नरौना चौराहा होते हुए जाजमऊ गंगा पुल से अपने गंतव्य को जा सकेंग
पार्किंग:-
1-
उन्नाव सीमा परियर पुल की ओर से आने वाले वाहन ध्रुव टीला मार्ग पर बाँये किनारे अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
2-
चौबेपुर की ओर से आने वाले वाहन शनिदेव चौराहे से पूर्व निर्धारित बस पार्किंग / कार पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
3-
ब्लूवर्ड तिराहा से बिठूर की ओर आने वाले वाहन चुंगी चौराहे से पहले पूर्व निर्धारित माँ पीताम्बरा मन्दिर के सामने बस पार्किंग एवं बैरियर स्थल के बगल में फॉर्म हाउस के अन्दर कार एवं मोटर साइकिल पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करेंगे ।
4-
परमठ घाट पर कम्पनीबाग / रावतपुर इत्यादि मार्गो से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को वक्कल पार्किंग में पार्क करेंगे ।
5-
फूलबाग, पुलिस लाइन मार्ग होते हुये परमठ मन्दिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को यूनियन बैंक तिराहे से पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम के किनारे अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
6-
कम्पनीबाग एवं मैनावती मार्ग से अटलघाट / गंगाबैराज की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को कर्बला चौराहे से कर्बला मस्जिद वाली सड़क की ओर अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे ।
7-
फूलबाग / बडा चौराहा से सरसैय्याघाट आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को सरसैय्याघाट से चेतना चौराहा के मध्य सड़क के दोंनो ओर पार्क कर सकेंगे ।
8-
सिद्धनाथघाट जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को घाट से पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें –
1. ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
2.
ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413
3.
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387
“सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें । आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है

Post a Comment